फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   IT professional duped of Rs 52 lakh in the name of share trading

Ghaziabad News: आईटी पेशेवर से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 52 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
IT professional duped of Rs 52 lakh in the name of share trading
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने क्रॉसिंग रिपब्लिक में रहने वाले आईटी पेशेवर से शेयर ट्रेडिंग में 300 प्रतिशत का मुनाफे का झांसा देकर 52 लाख रुपये की ठगी कर ली। वहीं, लोहिया नगर में रहने वाले व्यक्ति से 11.41 लाख रुपये की ठगी की गई है। दोनों पीड़ितों ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि क्रॉसिंग रिपब्लिक में रहने वाले गिरीश सिंह अल्मिया आईटी प्रोफेशन से जुड़े हैं। गिरीश सिंह के मुताबिक मार्च माह में उन्हें अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई और शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर 300 प्रतिशत तक का मुनाफा होने का झांसा दिया। पीड़ित के अनुसार उन्हें मार्क-इन एप्लीकेशन डाउनलोड कराई और शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने के लिए कहा। पीड़ित ने दो मार्च से 28 मार्च तक 52 लाख रुपये का निवेश किया। डीमैट खातों में उन्होंने लाखों का मुनाफा दर्शाया, लेकिन जब उन्होंने खाते से रुपये निकालने का प्रयास किया तो असफल रहे। आरोप है कि ठगों ने अतिरिक्त धनराशि की मांग की। परेशान होकर पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उधर, सिहानी गेट थाना क्षेत्र के लोहिया नगर में रहने वाले प्रदीप कुमार शर्मा के मुताबिक उन्हें अनीश मैथ्यू नाम के युवक की कॉल आई। उसने शेयर ट्रेडिंग में 11.41 लाख रुपये निवेश कराए। खाते से मुनाफा निकालने का प्रयास किया तो असफल रहा और अतिरिक्त धनराशि की मांग की गई। एडीसीपी ने बताया कि दोनों पीड़ितों की तहरीर पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


......
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed