Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Investigation also covering the angle of a Pakistani connection

Ghaziabad News: पाकिस्तानी कनेक्शन के एंगल से भी जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Investigation also covering the angle of a Pakistani connection
गाजियाबाद। तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान संगठन की जांच में पाकिस्तानी कनेक्शन का एंगल भी शामिल किया गया है। जांच एजेंसियों को फिलहाल इस नाम से किसी संगठन का आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। कश्मीर के प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन से नाम की समानता के चलते भी एजेंसियां इस पहलू की पड़ताल कर रही हैं। मामले में एनआईए, रॉ और आईबी की ओर से भी जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि, नए संगठन का पुराने संगठन से संबंध होने या पाकिस्तान से किसी तरह का संपर्क होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


रेकी की जताई जा रही आशंका
जांच एजेंसियां पूर्व में सामने आए उन मामलों को भी ध्यान में रख रही हैं, जिनमें पुलिस और सेना समेत कई संवेदनशील स्थानों के वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजने के आरोप लगे थे। आरोपी गाजियाबाद में भी सक्रिय थे और उन्होंने यहां भी कई स्थानों के वीडियो बनाए थे। ऐसे में एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि कहीं धमाके से पहले चौकी और आसपास के क्षेत्र की रेकी तो नहीं की गई थी। इसके लिए वसुंधरा चौकी के आसपास की गतिविधियों और सीसीटीवी कैमरों के कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। ऐसा इसलिए भी किया जा रहा है, क्योंकि वसुंधरा चौकी एलिवेटेड रोड के नीचे अपेक्षाकृत सुनसान स्थान पर स्थित है। शुरुआती जांच में यह पहलू भी सामने आया है कि चौकी पर सीमित सीसीटीवी कैमरे लगे थे। एटीएस और अन्य केंद्रीय एजेंसियां ऐसे युवाओं के बारे में भी जानकारी जुटा रही हैं, जिनके किसी प्रतिबंधित संगठन या संदिग्ध नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है।
विज्ञापन


वर्ष 2019 में प्रतिबंधित हुआ था कश्मीर का संगठन
जांच में कश्मीर के तहरीक-उल-मुजाहिदीन नाम के संगठन से समानता का पहलू भी देखा जा रहा है। इस संगठन पर 2019 में प्रतिबंध लगाया गया था। एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि चौकी में धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा करने वाले संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान का तहरीक-उल-मुजाहिदीन से कोई संबंध है या सिर्फ नाम का इस्तेमाल कर भ्रम फैलाने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed