फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Insurance Company sold luxury car to another for not repaying loan In ghaziabad

Insurance Company: लोन न चुकाने पर बीमा कंपनी ने दूसरे को बेची लग्जरी कार, गाड़ी वापस करने के लिए रखी ये शर्त

Thu, 28 Jul 2022 11:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 28 Jul 2022 11:20 AM IST
सार

गाजियाबाद में एक बीमा कंपनी ने लोन नहीं चुकाने पर लग्जरी कार दूसरे को बेच दी। आरोप है कि गाड़ी वापस पाने के लिए कंपनी के प्रबंधक ने पीयूष से 45 लाख रुपये की मांग की है। उन्होंने इंदिरापुरम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Insurance Company sold luxury car to another for not repaying loan In ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में लोन की तीन किस्त न चुकाने पर बीमा कंपनी ने फर्जी कागजात बनाकर इंदिरापुरम निवासी पीयूष की लग्जरी कार किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। कंपनी ने गाड़ी बेचने के बाद पीड़ित के नाम पर ही इंश्योरेंस भी करा दिया। आरोप है कि गाड़ी वापस पाने के लिए कंपनी के प्रबंधक ने पीयूष से 45 लाख रुपये की मांग की है। 
विज्ञापन


उन्होंने इंदिरापुरम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीयूष ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2018 में 12,99,250 रुपये का डाउन पेमेंट कर फरीदाबाद से एक लग्जरी कार खरीदी थी। इसके लिए 94 लाख का लोन लिया था। कुछ माह बाद अचानक खाता बदलने की वजह से तीन किस्तें जमा नहीं कर पाए। 
विज्ञापन


तभी कंपनी के कर्मचारी जल्द से जल्द किस्त जमा कराने की बात कहकर गाड़ी साथ ले गए। उनका आरोप है कि कंपनी के लोगों ने गाड़ी के फर्जी कागजात तैयार कर दूसरे युवक को गाड़ी 69 लाख में बेच दी लेकिन बीमा उनके नाम ही किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक गाड़ी तीन लोगों को बेचा जा चुका है और बीमा उनके नाम से ही हो रहा है। थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि जतिन आहुजा समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कागजात के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed