{"_id":"646bc02e9ab654659a0c6697","slug":"inspectors-bike-was-stolen-from-the-police-line-ghaziabad-news-c-30-1-113421-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पुलिस लाइन से चोरी हो गई इंस्पेक्टर की बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पुलिस लाइन से चोरी हो गई इंस्पेक्टर की बाइक
विज्ञापन
गाजियाबाद। पुलिस आयुक्त व अन्य पुलिस अधिकारियों के कार्यालय समेत उनके आवास भी पुलिस लाइन में है। जहां हर समय पुलिस की आवाजाही रहती है। उनके ही बीच से चोर गाजियाबाद के विशेष अभिसूचना इकाई में तैनात एक इंस्पेक्टर की बुलेट बाइक चोरी कर ले गए।
गाजियाबाद के विशेष अभिसूचना इकाई में तैनात राजेश कुमार शर्मा पुलिस लाइन में ही रहते हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी बुलेट बाइक 18 मई की रात घर के बाहर सीढि़यों के नीचे खड़ी की थी। सुबह उठने पर उन्हें बाइक नहीं मिली। मामले में उन्होंने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है।