फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Inspector arrested taking bribe of Rs 20 thousand

Ghaziabad News: 20 हजार की रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Inspector arrested taking bribe of Rs 20 thousand
गाजियाबाद। मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने अंकुर विहार थाने में तैनात दरोगा मुन्ना लाल सागर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। धोखाधड़ी और जानलेवा हमले के आरोपी ने मुकदमे में से नाम निकालने की एवज में दरोगा पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर एंटी करप्शन विभाग में शिकायत की थी।
विज्ञापन


निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने आरोपी दरोगा के खिलाफ ट्रॉनिका सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

मेरठ एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर कृपाल सिंह निवासी बेहटा हाजीपुर लोनी बाॅर्डर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि विकास कुमार ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे से उनका नाम निकालने की एवज में अंकुर विहार थाने में तैनात दरोगा मुन्ना लाल सागर ने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम कृपाल सिंह के साथ अंकुर विहार थाने पहुंची।
विज्ञापन


कृपाल सिंह ने दरोगा को रुपये लेकर आने की बात कही। दरोगा मुन्ना लाल ने कृपाल सिंह को थाने के बाहर ही खड़े रहने को कहा। थाने के बाहर आए दरोगा मुन्ना लाल को कृपाल सिंह ने 20 हजार रुपये थमा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये जैकेट के नीचे वाली जेब में रखते समय टीम ने दरोगा को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने दरोगा से पूछताछ कर ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस को सौंप दिया है। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed