{"_id":"68b89daef06cdc2bb2010762","slug":"innocent-injured-in-bike-accident-dies-during-treatment-in-hospital-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-9461-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बाइक की टक्कर से घायल मासूम की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बाइक की टक्कर से घायल मासूम की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर गांव के पास तेज रफ्तार बुलेट बाइक सवार ने घर के बाहर खड़े तीन साल के मासूम को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घायल मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बुलेट बाइक सवार मौके से फरार हो गया। परिजनों ने चालक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।
बेहटा हाजीपुर गांव निवासी शिवम अपने भांजे विराट (3) के साथ घर के बाहर खड़े थे। विराट के पिता शेरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इस दौरान तेज रफ्तार बुलेट सवार युवक ने उनके बेटे विराट को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन बेटे को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने मामले की शिकायत देकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है।