{"_id":"6727a4c50ab60cd26e03ba5a","slug":"innocent-child-drowned-in-pond-while-playing-in-bulandshahar-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar: खेलते समय तालाब में डूबा मासूम... हुई मौत; हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar: खेलते समय तालाब में डूबा मासूम... हुई मौत; हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
Sun, 03 Nov 2024 09:59 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, स्याना (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, स्याना (बुलंदशहर)
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 03 Nov 2024 09:59 PM IST
सार
पड़ोस की महिला के द्वारा हर्ष के तालाब में डूबने की जानकारी परिजनों को दी गई। जानकारी मिलते ही परिजनों द्वारा तत्काल मासूम को तालाब से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
मासूम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव भैसोड़ा में रविवार शाम को खेलते समय एक मासूम बच्चा तालाब में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं मासूम की मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक के पिता रवि ने बताया कि वह गाजियाबाद में रहकर मजदूरी करते हैं, जिससे उनका और परिवार का भरण पोषण होता है। बताया कि उनका डेढ़ वर्षीय बेटा हर्ष रविवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। हर्ष खेलते-खेलते घर के निकट स्थित तालाब के पास पहुंच गया। उसी दौरान खेलते समय मासूम तालाब में डूब गया।
विज्ञापन
पड़ोस की महिला के द्वारा हर्ष के तालाब में डूबने की जानकारी परिजनों को दी गई। जानकारी मिलते ही परिजनों द्वारा तत्काल मासूम को तालाब से बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक हर्ष की मौत हो चुकी थी। वहीं, सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक हर्ष तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन