फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Innocent child dies due to collision with car in mall parking lot, driver arrested

Ghaziabad News: मॉल की पार्किंग में गाड़ी की टक्कर से मासूम की मौत, चालक गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Innocent child dies due to collision with car in mall parking lot, driver arrested
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र के नार्थ इंडिया मॉल (शिप्रा मॉल) की पार्किंग में कार की टक्कर से साढ़े तीन साल की रिद्धी पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोप है कि वैले पार्किंग के चालक ने घायल बच्ची को अस्पताल ले जाने में मदद नहीं की। देरी से अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। पिता की शिकायत पर इंदिरापुरम पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार मुकदमा दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

वैशाली सेक्टर तीन में रहने वाले विवेक पांडेय ने बताया कि वह शनिवार शाम पौने सात बजे पत्नी और साढ़े तीन साल की बेटी रिद्धी के साथ नार्थ इंडिया मॉल में घूमने गए थे। वहां से लौटते हुए वह पार्किंग की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार के चालक ने मोड़ पर बेटी रिद्धी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मासूम बच्ची गिर पड़ी। उसके मुंह और नाक से खून निकल रहा था। आरोप है कि उन्होंने चालक से बच्ची को अस्पताल ले जाने के लिए कहा, लेकिन वह अस्पताल नहीं ले गया। वह खुद बच्ची को गोद में उठाकर वैशाली के निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने अस्पताल से पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि दंपती के परिवार में मासूम बच्ची इकलौती थी। जांच में आया कि एटीएस सोसायटी इंदिरापुरम के रहने वाले व्यक्ति मूवी देखने के लिए होंडा सिटी कार से गए थे। उन्होंने गाड़ी पार्किंग में खड़ी करने लिए मॉल की वैले पार्किंग में चालक को चाबी दे दी। चालक विनीत सेठी निवासी रानीबाग दिल्ली कार लेकर पार्किंग में जा रहा था। तभी मोड़ पर बच्ची की गाड़ी से टक्कर हो गई। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि चालक को गिरफ्तार कर कार कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed