{"_id":"677d763aa864d91ac107a514","slug":"injured-person-evacuated-from-hapur-got-treatment-in-ghaziabad-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-548472-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हापुड़ से घायल को भगाया, गाजियाबाद में मिला उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हापुड़ से घायल को भगाया, गाजियाबाद में मिला उपचार
विज्ञापन
गाजियाबाद। हापुड़ में बुजुर्ग महिला के कान के नीचे बंदरों के झुंड ने काटकर घायल कर दिया। बुजुर्ग महिला को सीरम लगाने की जरूरत होने के बावजूद सीएचसी हापुड़ पर मौके पर मौजूद डॉक्टर ने पर्चे पर लिखकर दे दिया कि दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में ले जाओ, वहीं सीरम लगवाओ। इसके बाद परिजन उन्हें आरडीसी स्थित हर्ष ईएनटी अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां पर डॉ. बीपी त्यागी ने बुजुर्ग महिला का उपचार करने के साथ ही सीरम लगवाया।
डॉ. बीपी त्यागी ने बताया कि हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के बिगास निवासी रघुवीर सिंह पाल की पत्नी सीमा पाल (65) सोमवार को घर के बाहर कुछ काम कर रही थीं। उसी दौरान बंदरों के झुंड ने उनके ऊपर हमला कर दिया। हापुड़ के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील त्यागी का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। निर्देश दिया गया है कि अगर किसी घायल को सीरम की जरूरत पड़ती है तो स्थानीय स्तर पर खरीदकर लगवाएं।