{"_id":"666dfe1e5ed2ddc877067a84","slug":"information-about-kunwari-begums-channel-will-be-sought-from-youtube-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1002-109613-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: यूट्यूब से मांगी जाएगी कुंवारी बेगम के चैनल की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: यूट्यूब से मांगी जाएगी कुंवारी बेगम के चैनल की जानकारी
विज्ञापन
साहिबाबाद। नवजात का यौन शोषण करने को उकसाने वाली यूट्यूबर शिखा मैत्रेय के चैनल कुंवारी बेगम की जानकारी पुलिस यूट्यूब से मांगेगी। फिलहाल फॉरेंसिक टीम यूट्यूबर के सीपीयू से डाटा रिकवर करने के प्रयास में जुटी है। एक वीडियो वायरल होने के बाद डासना के इंद्रगढ़ी में रहने वाली शिखा मैत्रेय को थाना कौशांबी पुलिस ने 13 जून को गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तारी से पूर्व यूट्यूबर ने सीपीयू से अपने चैनल का डाटा डिलीट कर दिया था। साथ ही सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म से भी अपना अकाउंट हटा दिया था। शिखा को उसी दिन जमानत मिल गई थी, वहीं पुलिस ने उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आरोप है कि एक स्ट्रीमिंग के दौरान उसने नवजात से यौन उत्पीड़न का तरीका बताकर लोगों को उकसाया। यह वीडियो करीब 22 लाख लोगों ने देखी और 900 लोगों ने यूट्यूबर के खिलाफ शिकायत की थी। गाजियाबाद पुलिस ने थाना कौशांबी में रिपोर्ट दर्ज कर शिखा को गिरफ्तार किया था।
उसके चैनल पर यौन कृत्यों को बढ़ावा देने वाले तमाम वीडियो थे, जिन्हें अब पुलिस ढूंढ़ने का प्रयास कर रही है। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल का कहना है कि सीपीयू से डाटा रिकवर किया जाएगा। पुष्टि के लिए यूट्यूब से भी शिखा के उस चैनल की पूरी डिटेल मांगी जाएगी।