फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Inflammable substance poured on sleeping teenager

Ghaziabad News: सोते हुए किशोर पर डाला ज्वलनशील पदार्थ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Inflammable substance poured on sleeping teenager
गाजियाबाद। नंदग्राम के नई बस्ती में पुरानी मस्जिद के पास घर में घुसकर मंगलवार देर रात सोते हुए गोपाल (17) के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। घटना के समय उनकी नानी रज्जे व मामा नंदग्राम थाने गए हुए थे। वापस लौटने पर उन्हें गोपाल चीखता व रोता हुआ मिला। मामले में उन्होंने दो लोगों के खिलाफ नंदग्राम थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


रज्जे ने बताया कि उनका बेटा अंकित मजदूरी करता है। मंगलवार शाम को वह घर लौट रहा था। रास्ते में शंकर व उसके साथियों ने रोककर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। अंकित ने घर आकर उन्हें आपबीती बताई। इसके बाद उन्होंने 112 पर सूचना दी तो पुलिस उन्हें थाने ले गई और अंकित का मेडिकल कराया। इस दौरान गोपाल घर पर अकेला था। रज्जे ने बताया कि वह करीब साढ़े 11 बजे घर पहुंचीं तो गोपाल रोता हुआ मिला। उन्होंने फिर से पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से गोपाल को एमएमजी में भर्ती कराया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed