Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Increased demand for colorful torans and hanging decorations from Rajkot, Mumbai, and Kolkata

Ghaziabad News: राजकोट, मुंबई और कोलकाता के रंग-बिरंगे तोरण और झूमर की बढ़ी मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Increased demand for colorful torans and hanging decorations from Rajkot, Mumbai, and Kolkata
साहिबाबाद। दिवाली नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। घरों को रोशनी और रंगों से सजाने के लिए लोग तरह-तरह के सजावटी सामान खरीद रहे हैं। बाजार में लाइटिंग झालर, झूमर, फूलों के तोरण, मोती के तोरण, कपड़े के लटकन और बंधन द्वार की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जमा हो रही है। पारंपरिक सजावट के साथ इस बार आकर्षक डिजाइन और रंग-बिरंगे सामान भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन


दुकानदार सूरज ने बताया कि फूलों के तोरण और लटकन की अधिक मांग है। सजावटी सामान में इस बार नए डिजाइन देखने को मिल रहे हैं। राजकोट (गुजरात), मुंबई और कोलकाता से अलग-अलग तरह के तोरण, झूमर और लटकन बाजार में उपलब्ध हैं। कोलकाता के झूमर और लटकन में सीपी का काम किया गया है। वहीं, लाइटिंग वाले झूमर मुंबई से आए हैं। कपड़े के लटकन पर मशीन से काम और एंब्रॉयडरी की गई है। मेटल के लटकन भी बाजार में उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत करीब 720 रुपये तक है।
विज्ञापन



गेंदा फूल, फूलों के तोरण और लटकन
सजावट के लिए बाजार में गेंदा फूल की पांच लड़ियां करीब 250 रुपये में मिल रही हैं। फूलों वाले तोरण की कीमत 280 से 1250 रुपये तक है। वहीं, फूलों के लटकन पांच पीस के 200 रुपये में उपलब्ध हैं। कुछ लटकन 550 से 750 रुपये तक में बिक रही है। मेटल के लटकन भी करीब 720 रुपये में मिल रहे हैं। घर के मुख्य द्वार को सजाने के लिए मोती के तोरण भी ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं। वहीं, मोती के लटकन 100 से 450 रुपये तक में उपलब्ध हैं। वहीं, ईविल आई डिजाइन के झूमर 750 से 850 रुपये तक में उपलब्ध हैं। इसके अलावा लाइटिंग झूमर और शीशे के झूमर भी सजावट के विकल्प भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य द्वार की पारंपरिक सजावट
दिवाली पर मुख्य द्वार को सजाने के लिए बंधन द्वार और शुभ-लाभ तोरण की भी खरीदारी हो रही है। बाजार में बंधन द्वार 400, 650 और 1800 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। वहीं, शुभ-लाभ लिखा तोरण करीब 850 रुपये में मिल रहा है।

क्या बोले ग्राहक:--
वसुंधरा सेक्टर-11 स्थित बाजार में खरीदारी करने पहुंची सरिता ने बताया कि इस बार की दिवाली के लिए नए डिजाइन और पॉकेट फ्रेंडली शॉपिंग को प्राथमिकता दे रही हैं।

इंदिरापुरम निवासी सारा कंसल ने बताया कि उन्होंने नए घर में प्रवेश किया है तो भारतीय संस्कृति से जुड़े डिजाइन के झालर, लटकन और तोमर को प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed