फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   increase onion rates

फलों से महंगी प्याज, 100 रुपये किलो बिक रही

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
increase onion rates
फलों से महंगी प्याज, 100 रुपये किलो बिक रही
विज्ञापन

गाजियाबाद। अक्सर ऐसा होता है जब महंगे फल लोगों की जेब से बाहर हो जाते हैं, लेकिन अब हर घर की रसोई में जाने वाली प्याज के रेट महंगे फलों को भी पीछे छोड़ रहे हैं। फुटकर में प्याज 100 रुपये किलो तक बेची जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर प्याज के जमाखोरों पर अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है।
जिले में महाराष्ट्र, राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों से प्याज की आवक है। इन स्थानों से आवक घटकर महज 20 प्रतिशत रह गई है। इसके साथ ही प्याज के बढ़ते रेट लोगों की जेब पर भी असर डाल रहे हैं। मंडी के विक्रेताओं का कहना है कि थोक बाजार में प्याज का रेट 70 रुपये प्रति किलोग्राम तक है। जबकि फुटकर में विक्रेता इसे 80 से 100 रुपये किलो तक बेच रहे हैं। महंगे फलों के मुकाबले लोगों को प्याज खरीदना भारी पड़ रहा है। कुछ होटल और रेस्टोरेंट में सलाद के रेट भी महंगी प्याज की वजह से बढ़े हैं जबकि ढाबे और रेहड़ियों पर खाना परोसने वाले प्याज की जगह मूली सलाद में दे रहे हैं। तेजी से थाली से गायब हुई प्याज पर सख्ती के लिए प्रशासनिक कार्रवाई का भी लोग इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

थोक विक्रेता श्रीपाल यादव ने बताया कि पिछले दिनों कुछ राज्यों में बारिश और बाढ़ के चलते प्याज की फसल को नुकसान पहुंचा है। पैदावार कम होने से प्याज की आवक पर असर पड़ा है और बड़ी मंडियों में स्टॉक करने वाले विक्रेता इसे महंगे दामों पर बेच रहे हैं। उन्होंने बताया कि 15 दिन में बाजार में नई फसल आने के साथ ही प्याज के रेट कम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
प्याज लोगों की पकड़ से बाहर हो रही है। मैंने पहले के मुकाबले प्याज की खरीदारी में कटौती की है। - जौशान
---
प्याज से सस्ते फल हैं, लेकिन प्याज फलों की पूर्ति नहीं कर सकती। जमाखोरों पर कार्रवाई होनी चाहिए। - हाजी मेराज
---
प्याज के दाम पिछले एक महीने से लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में प्याज खरीदना मुश्किल हो रहा है।
- सुकेश
---
घर के लिए प्याज जरूरत के हिसाब से ही खरीद रहे हैं। इसके रेट कम करने के लिए प्रयास करने चाहिए।
- ज्योति
---
फल जो प्याज से सस्ते :
सेब- 50 से 60 रुपये प्रति किलो
चीकू- 50 रुपये प्रति किलो
संतरा- 50 रुपये प्रति किलो
अमरूद- 40 रुपये प्रति किलो
अंगूर- 90 रुपये प्रति किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed