फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Income tax raid on the house of Azam Khan's son's friend Ekta Kaushik

Ghaziabad News: आजम खां के बेटे की दोस्त एकता कौशिक के घर पर आयकर का छापा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Income tax raid on the house of Azam Khan's son's friend Ekta Kaushik
राजनगर सेक्टर नौ स्थित एकता कौशिक के घर छापा मारती आयकर विभाग की टीम। संवाद
गाजियाबाद। सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के ठिकानों के साथ-साथ बुधवार को आयकर विभाग की टीम ने उनके बेटे अदीब खान की दोस्त व जीडीए के पूर्व अवर अभियंता की पुत्रवधू एकता कौशिक के राजनगर सेक्टर-9 स्थित घर पर भी छापा मारा। सुबह करीब सात बजे आयकर विभाग की टीम पुलिस के साथ उनके आवास पर पहुंची और सर्च शुरू की। टीम ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और किसी को बाहर आने-जाने की इजाजत नहीं थी। सर्च के दौरान आयकर विभाग की टीम ने यहां से संपत्तियों से जुड़े कई दस्तावेज जब्त किए हैं।
विज्ञापन

आयकर विभाग के सर्च के दौरान एकता के घर पर सन्नाटा पसरा रहा। घर के अंदर आंगन में तीन पुलिसकर्मी तैनात रहे, जबकि आयकर विभाग की टीम घर के अंदर दरवाजा बंद कर सर्च कर रही थी। सुबह सात बजे से आयकर विभाग की टीम उनके घर में सर्च ऑपरेशन चला रही थी लेकिन पड़ोसियों को भी भनक नहीं थी। एकता कौशिक आजम खान के बेटे अदीब के साथ पढ़ी थीं और वहीं से वह इस परिवार के नजदीक आ गई थीं। कुछ महीनों पहले एकता कौशिक की फोटो सपा नेता आजम खान व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बाद से वह और ज्यादा चर्चाओं में आ गई थीं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आजम की बीमारी के दौरान भी वह उनसे मिलने कई बार गई थीं। इसके अलावा जेल से रिहाई में भी उनका काफी प्रयास रहा है। जौहर अली ट्रस्ट के कामकाज में भी उनका काफी हस्तक्षेप है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक एकता कौशिक के घर से अहम दस्तावेज मिले हैं। संपत्ति की जानकारी जुटाने के साथ उनके व परिवार के सदस्यों के बैंक खातों की डिटेल भी खंगाली जा रही है। एकता कौशिक के पिता सुरेंद्र कौशिक भी जीडीए के अकाउंट विभाग में वरिष्ठ लिपिक रह चुके हैं और अब रिटायर हो चुके हैं। नौकरी से वीआरएस लेकर बिल्डर बन चुके एकता कौशिक के ससुर परितोष शर्मा भी जीडीए में अवर अभियंता रह चुके हैं। उनके कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
एक माह में खरीदीं तीन लग्जरी गाड़ियां
एक माह में ही एकता कौशिक और उनके परिवार के सदस्यों ने तीन महंगी और लग्जरी कार खरीदी हैं। इनमें एक जगुआर, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज शामिल हैं। आयकर विभाग की टीम को जगुआर कार एकता के घर पर खड़ी मिली। यह कार दीपक शर्मा के नाम पर पंजीकृत है और हरियाणा के गुरुग्राम में रजिस्टर्ड है।
----
एकता के चाचा के निधन पर आए थे आजम
एकता कौशिक के पिता सुरेंद्र कौशिक और उनके परिवार के भी नजदीक आजम खान थे। मूलरूप से रजापुर गांव के रहने वाले सुरेंद्र कौशिक के भाई सुधीर कौशिक के निधन पर आजम खान शोक व्यक्त करने उनके घर आए थे।
-----
जीडीए कार्यालय में गई थीं एकता
एकता कौशिक के पिता जीडीए के अकांउट विभाग से रिटायर हुए हैं। बीते दिनों एकता जीडीए कार्यालय में पिता से संबंधित एक पुराने मामले में पैरवी करने यूपी के ही एक विधायक के साथ पहुंची थीं। आजम खां की वजह से राजनीति में भी एकता का प्रभाव काफी बढ़ गया है।

----
इन पर भी हो चुकी आयकर विभाग की कार्रवाई
जुलाई में आयकर विभाग की टीम ने मशीनों के कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी के निदेशक परमजीत गांधी की गाजियाबाद स्थित फैक्टरी पर भी छापा मारा था। उन्होंने राजनगर स्थित एक सीए के कार्यालय पर भी सर्च की थी। इस मामले में भाजपा नेता के एक भाई के घर पर भी आयकर टीम ने सर्च की थी। इससे पहले बीते साल अक्तूबर में इंदिरापुरम की आदित्य मेगा सिटी में रहने वाले एक कारोबारी के घर पर भी आयकर की टीम ने छापा मारा था। मार्च 2022 में भी इंदिरापुरम के अभयखंड स्थित आईआरएस सोसायटी में आयकर की टीम ने एक बिल्डर के घर पर छापा मारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed