फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Income tax investigation lasted 56 hours, found embezzlement worth Rs 90 crore

Ghaziabad News: 56 घंटे चली आयकर की जांच 90 करोड़ की मिली हेराफेरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:06 PM IST
विज्ञापन
Income tax investigation lasted 56 hours, found embezzlement worth Rs 90 crore
गाजियाबाद। रबर स्क्रैप और सीमेंट कारोबारी विनय गुनगुटिया और संजय गुनगुटिया के आवास और फैक्टरी पर आयकर छापे की कार्रवाई शुक्रवार को पूरी हुई। छह टीमों के 110 सदस्य जांच-पड़ताल पूरी करके लौट गए। टीम में शामिल अधिकारियों का कहना है कि मौके से जब्त दस्तावेज के अध्ययन के बाद ही सही जानकारी सामने आ सकेगी। हालांकि, मोटे तौर पर दस्तावेज में 90 करोड़ की हेराफेरी के साक्ष्य मिले। छापे में 25 लाख से ज्यादा नकदी बरामद की गई है। बैंक के खाते और लाॅकर की भी छानबीन की गई। लाॅकर में 30 लाख के गहने मिले हैं, जिनके बारे में विवरण मांगा गया है। छापे के दौरान आवास और फैक्टरी में बैंकों की पासबुक और लैपटाॅप जब्त किए गए हैं। इनका गहराई से अध्ययन किया जाएगा। खातों में संदिग्ध लेन-लेन मिला है। इसकी विस्तृत जांच होगी। कारोबारियों के मोबाइल फोन की काल डिटेल भी निकलवाई जाएगी। इसके बाद सभी कड़ियों को आपस में जोड़कर देखा जाएगा। उम्मीद है कि आयकर चोरी का बड़ा मामला निकल सकता है। छापे की कार्रवाई बुधवार सुबह करीब सात बजे शुरू हुई थी, जो शुक्रवार को दोपहर तीन बजे थमी।
विज्ञापन

जमीन के कागजात भी मिले
छापे के दौरान टीम को जमीन की खरीद-फरोख्त के कागजात भी मिले हैं। अलीगढ़ और उत्तराखंड में जमीन खरीदी गई है। फैक्टरी में कच्चे माल की खरीद, उत्पादन और बिक्री का रिकाॅर्ड भी लिया गया है। आशंका है कि जीएसटी में भी सही बिल नहीं बनाए गए। ऐसा मुनाफा कम दिखाने के लिए किया गया। इससे आयकर की चोरी की गई।
विज्ञापन

अकाउंटेंट के घर भी लगा छापा
आयकर विभाग ने सीमेंट कारोबारी विनय गुनगुटिया, संजय गुनगुटिया के आवास, मसूरी-गुलावठी रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सीमेंट फैक्टरी, बीएस रोड औद्योगिक क्षेत्र में रबर स्क्रैप फैक्टरी पर एक साथ छापा मारा था। इसके अलावा शास्त्रीनगर स्थित कंपनी के अकाउंटेंट के घर भी टीम ने सर्च अभियान चलाया। यहां से भी कागजात जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed