फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   income tax department rail in khora

Ghaziabad News: पसौंडा में मांस कारोबारी घर आयकर टीम का सर्वे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
income tax department rail in khora
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के पसौंडा में मंगलवार सुबह मांस कारोबारी यासीन कुरैशी के घर आयकर की टीम छापा मारने पहुंची। टीम की सुबह सात से देर शाम तक करीब साढ़े 12 घंटे तक कार्रवाई चली। टीम महत्वपूर्ण दस्तावेज व जानकारी एकत्रित कर ले गई। इस दौरान व्यापारी के घर के बाहर सीआरपीएफ जवान तैनात रहे। अलीगढ़ और डासना-मसूरी की फैक्टरियों को मांस सप्लाई करने के संबंध में दिल्ली और राजस्थान की टीम के पहुंचने की चर्चा रही।
विज्ञापन

गांव में मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे आयकर टीम पहुंची। टीम में पुरुष अधिकारियों के अलावा महिला अफसर भी शामिल रहीं। टीम ने घर के अंदर पहुंच जांच करनी शुरू की जबकि सीआरपीएफ जवान घर के बाहर तैनात रहे। इससे अंदर और बाहर से लोगों की आवाजाही एकदम बंद रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि यासीन कुरैशी मांस के कारोबार से जुड़े हैं। उनकी चांद एग्रो फूड के नाम से कंपनी है। वह पसौंडा में तीन मंजिला मकान में परिवार संग रहते हैं। उनके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा यामीन, बीच का बेटा चांद और छोटा बेटा इमरान है। वर्तमान में छोटा बेटा डेयरी का काम देख रहा है।
विज्ञापन


टीम के दूसरे चांद के घर पहुंचने की रही चर्चा
सबसे पहले टीम गांव के शुरू में रहने वाले चांद के घर पहुंची थी। हालांकि बाद में पिता का नाम (वल्दियत) अलग होने के कारण टीम उल्टे पांव लौटी। उसके बाद स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाकर मस्जिद के सामने वाली गली में बने यासीन के घर पहुंची। दिनभर यासीन के घर के आस पास स्थानीय लोग भी जमा रहे। लोगों ने टीम पर बिना ऑर्डर के जांच करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed