फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   In this government, work is not being done without paying money: Nand Kishore

इस सरकार में बिना पैसे दिए नहीं हो रहे काम : नंद किशोर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
In this government, work is not being done without paying money: Nand Kishore
गाजियाबाद। अपने बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले लोनी के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा है कि इस सरकार में कोई काम बिना पैसे दिए नहीं हो रहा है। यह अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। सारे लोग दुखी हैं, प्रदेश की जनता रो रही है। रोम जल रहा है, नीरो बंसी बजा रहा है।
विज्ञापन

विधायक कलक्ट्रेट में पहुंचे थे। उन्होंने फटा कुर्ता पहन रखा था। उनका कहना है कि यह कुर्ता बृहस्पतिवार को लोनी में पुलिस के साथ धक्का-मुक्की में फटा है। पुलिस ने कलश यात्रा रोक दी थी। इस पर धक्का-मुक्की हुई थी। वह अफसरों पर कार्रवाई होने तक इसी कुर्ते को पहने रहेंगे और जमीन पर सोएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, सपा और बसपा की सरकार में कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा होती थी। इस सरकार में यात्रा को रोका गया। लोगों को पीटा गया। महिलाओं तक से बदसलूकी की गई। यह कैसी सनातन की सरकार है, जिसमें रामचरित मानस को खंडित करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, वह चुप नहीं रहेंगे। 28 मार्च तक रामकथा चलेगी। इसके बाद लखनऊ जाकर मुख्य सचिव के आवास के सामने अन्न जल त्यागकर धरना देंगे। मुख्य सचिव और गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह प्राण त्याग देंगे। उन्होंने ये सभी आरोप लगाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भी भेजा है। दूसरी ओर, विधायक के नए आरोपों पर पुलिस अफसरों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बृहस्पतिवार को लोनी के एसीपी अजय कुमार ने कहा था कि जिस तरह के आरोप हैं, उस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है और न ही कोई वीडियो जानकारी में आया है। पुलिस ने रोकी थी कलश यात्रा।। लोनी में रामकथा का आयोजन हो रहा है। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को कलश यात्रा निकाली गई। पुलिस ने अनुमति नहीं होने की वजह से कलश यात्रा को रोक दिया। इस पर हंगामा हुआ। हालांकि, बाद में यात्रा को जाने दिया गया था।
अफसरों ने सीएम
पर तंत्र-मंत्र कराया
विधायक नंद किशोर गुर्जर ने यह भी कहा है कि कुछ अफसरों ने सीएम को गुमराह कर रखा है। उन्होंने कामाख्या देवी जाकर सीएम पर तंत्र मंत्र करा दिया है। योगीजी पहले ऐसे नहीं थे। वह हवन कराएंगे ताकि सीएम अपने पुराने रूप में आ जाएं।
दावा किया कि एक आईपीएस ने उन्हें गहरी साजिश की जानकारी दी है। यह साजिश उनकी हत्या कराने की थी, जो नाकाम हो गई। हालांकि, उन्होंने आईपीएस अधिकारी का नाम नहीं बताया।
बड़े पैमाने पर गोकशी कराई जा रही है। फैक्टरियों के बाहर भैंस का मांस लिखा है, जबकि अंदर गोकशी की जा रही है। गाजियाबाद में जुआ सट्टा हो रहा है, चरस गांजे का धंधा किया रहा है।
गाजियाबाद में बढ़ते अपराध की वजह से लोग पलायन करने पर मजबूर हैं। महिलाओं ने घर से निकलना बंद कर दिया है। मुकदमे लिखे नहीं जा रहे और अफसर सीएम से कह रहे हैं कि अपराध शून्य हो गया।
लोनी में कलश यात्रा शासन के एक बड़े अफसर और गाजियाबाद के एक पुलिस अधिकारी के कहने पर रोकी गई। अगर इन दोनों अफसरों में हिम्मत है तो किसी और धर्म का आयोजन रोककर दिखाएं।
यह सरकार और पुलिस हमारा पांच मिनट का झटका नहीं झेल सकती है। सीएम को कहना चाहता हूं, हमें छेड़ो मत।
यति नरसिंहानंद ने शुरू किया अनशन
( पुलिसकर्मियों के तबादले की मांग )
गाजियाबाद। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने बृहस्पतिवार को लोनी में हुई घटना के विरोध में अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर के तबादले की मांग की है। महामंडलेश्वर ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर कहा कि लोनी में सनातन धर्म और सनातन धर्म के प्राण रूपी रामायण का अपमान किया गया है। सोमवार तक अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो कमिश्नर के कार्यालय पर जाकर वह जल का भी त्याग कर देंगे। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों का तबादला करने की मांग की है।
साध्वी प्राची ने भी लगाए अफसरों पर गंभीर आरोप
लोनी। दो नंबर स्थित बिजली घर के पास चल रही राम कथा में शुक्रवार को साध्वी प्राची पहुंची। उन्होंने कहा, जिन लोगों ने कलश यात्रा में शामिल लोगों के साथ अभद्रता की है और नंदकिशोर गुर्जर का कुर्ता फाड़ा है, भगवान उनकी चमड़ी उधेड़ेंगे। चमड़ी ऐसी उधेड़ेंगे कि वह पानी नहीं मांग पाएंगे। अधिकारी कहते हैं कि अनुमति नहीं ली, लेकिन दूसरे धर्म के आयोजन में इसकी बात नहीं करते, जिसमें लोग सड़कों पर जमा हो जाते हैं और शोर मचाते हैं। अगर अधिकारियों में हिम्मत है तो इसे बंद करके दिखाए। हमारी मजबूरी है कि हमारी सरकार है। यह सरकार को बदनाम करने का षडयंत्र चल रहा है।


















शासन पर लगी



लोगों की नजर



यह पहला मौका नहीं है जब विधायक नंद किशोर गुर्जर ने शासन और पुलिस के अफसरों के खिलाफ बयान दिया हो। वह इससे पहले भी संगीन से संगीन और सनसनीखेज आरोप लगाते रहे हैं। इस बार उन्होंने सरकार के खिलाफ भी बयानबाजी की है। इसलिए, लोगों की नजर इस मामले में शासन पर लगी है। देखना है कि शासन और भाजपा संगठन विधायक के बयान को किस तरह से लेता है। नंद किशोर के साथ भाजपा का कोई और विधायक व संगठन का कोई नेता नजर नहीं आया। माना जा रहा है कि शासन इस मामले में पुलिस से भी विस्तृत रिपोर्ट तलब करेगा। इस बाद ही कार्रवाई पर निर्णय होगा।






धमकी मंत्रालय बना देना चाहिए



( अखिलेश यादव का तंज )



लोनी के मामले में सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर लिखा, माननीय मुख्यमंत्री जी को यूपी में भाजपा के विधायकों को समायोजित करने के लिए धमकी मंत्रालय भी बना देना चाहिए। इस मंत्रालय में मंत्री बनने के लिए उनके पास अपनी पार्टी के एक से एक योग्य उम्मीदवार पहले से हैं। वैसे चाहें तो वह इस मंत्रालय को खुद भी देख सकते हैं, क्योंकि इस विशिष्ट क्षेत्र में उनसे अधिक योग्यता और किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed