फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   In the hands of contractors Files then take action on je

ठेकेदारों के हाथ में दिखीं फाइलें तो जेई पर कार्रवाई

Fri, 12 May 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला/ गाजियाबाद Updated Fri, 12 May 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
In the hands of contractors Files then take action on je
महापौर अशु वर्मा - फोटो : demo pic

नगर निगम में अब ठेकेदार सरकारी फाइलें लेकर घूमते मिले तो उन पर कार्रवाई होगी। यही नहीं उनसे संबंधित अवर अभियंताओं पर भी कार्रवाई की जा सकती है। जीएम जलकल ने बृहस्पतिवार को यह आदेश जारी कर ठेकेदारों पर शिकंजा कस दिया है।

विज्ञापन


उधर, महापौर ने सभी विभागों में ऐसे आदेश लागू कराने को कहा है और सरकारी फाइलें लेकर घूमने वाले ठेकेदारों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। जीएम जलकल मंजू गुप्ता ने अपने आदेश में कहा है कि सभी जोन में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं कि
विज्ञापन


अवर अभियंताओं ने कार्य की पत्रावली तैयार कर ठेकेदारों को दे हैं। इसके बाद ठेकेदार जल्द से जल्द फाइलें स्वीकृत कराने के लिए दबाव बनाते हैं। ऐसे में कोई भी अवर अभियंता फाइल ठेकेदारों को नहीं देगा और खुद जीएम कार्यालय में आकर स्वीकृति लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपातकालीन कार्यों के लिए अधिकतम तील दिन में फाइल तैयार कराकर स्वीकृति ली जाएगी। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि ठेकेदार फाइल लेकर आए तो उन पर स्वीकृति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह आदेश तत्काल लागू किए जाएं और फाइलें ठेकेदारों पर मिलीं तो इसके लिए सभी जेई उत्तरदायी होंगे।


फाइलें लिए मिले ठेकेदार तो कराएंगे एफआईआर : मेयर

महापौर अशु वर्मा का कहना है कि जलकल ही नहीं निर्माण, उद्यान और नजारत विभाग में भी ठेकेदार खुद ही सरकारी फाइलों को लेकर घूमते रहते हैं। यह चिंताजनक स्थिति है। ठेकेदार फाइलें लेकर घूमते मिले तो उन पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी, साथ ही जेई और संबंधित लिपिक की भी जवाबदेही तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed