फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   In some places, taps have run dry, while elsewhere, water is going to wastepeople are troubled.

Ghaziabad News: कहीं नल सूखे, तो कहीं बर्बाद हो रहा पानी लोग परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
In some places, taps have run dry, while elsewhere, water is going to wastepeople are troubled.

विज्ञापन


साहिबाबाद। टीएचए में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों के कारण हजारों लीटर पानी नालियों में बहकर बर्बाद हो रहा है, वहीं दूसरी ओर लोग कम दबाव से जलापूर्ति और गंदे पानी की समस्या से परेशान हैं। वसुंधरा, इंदिरापुरम, वैशाली समेत कई इलाकों में निवासियों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से समय पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।


वसुंधरा जोन के वार्ड-76 में मुख्य पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल सड़कों पर बह रहा है। निवासी डॉ. सुनील वैद्य ने बताया कि पाइपलाइन टूटने से पिछले कई दिनों से क्षेत्र के कई हिस्सों में कम दबाव से पानी आने अथवा आपूर्ति बाधित होने की शिकायतें हैं। वसुंधरा के कुछ इलाकों में गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या भी बनी हुई है। वहीं इंदिरापुरम, वैशाली, कड़कड़ मॉडल के कई इलाकों में गंगाजल आपूर्ति के बंद होने से लोग परेशान हैं। वैशाली निवासी कमल ने बताया कि इलाके में करीब दो दिन से पानी की आपूर्ति बाधित है। ऐसे में लोगों की मांग है कि इलाके में गंगाजल सप्लाई बंद होने के बाद पानी की आपूर्ति में कमी न आए। इसके लिए जरूरी है कि नगर निगम की ओर से पानी सप्लाई के लिए पुख्ता वैकल्पिक इंतजाम किए जाएं। वहीं, महाप्रबंधक केपी आनंद ने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का काम चालू करा दिया है। पानी की सप्लाई प्रभावित न हो इसके लिए भी कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed