{"_id":"666a15f025dcc41ebd06b864","slug":"in-shyamdutt-murder-case-market-hostage-arrest-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-396352-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: श्यामदत्त हत्याकांड में \nफरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: श्यामदत्त हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के अकबरपुर बहरामपुर में 17 मई को हुई श्यामदत्त (55) की हत्या के मामले में क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने फरार चल रही आरोपी अन्नू को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। 25 मई को पुलिस ने अन्नू के भाई गुरमीत सागर सिंह और उसकी पत्नी शिवानी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर चुकी है। इन्होंने अन्नू पर हुए करीब डेढ़ लाख का कर्ज उतारने और बच्चों की स्कूल की फीस भरने के लिए श्यामदत्त के यहां लूटपाट करने की साजिश रच वारदात की थी।
एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा ने बताया कि अन्नू बिसरख के चक शाहबेरी की साईं उपवन सोसायटी की रहने वाली है। पूछताछ में इसने बताया कि वे लूटपाट के इरादे से श्यामदत्त के घर गए थे। उनकी उससे काफी जान पहचान थी। उन्हेंं मालूम था कि श्यामदत्त के पास काफी पैसा है। उसने अपने घर पर साजिश रची और भाई व भाभी के साथ 17 मई को श्यामदत्त के घर गए। जहां भाभी को श्यामदत्त की पत्नी के साथ मकान देखने के लिए भेज दिया था। श्यामदत्त से उन्होंने तिजोरी की चाभी मांगी लेकिन वह विरोध करने लगा। इसके बाद उसकी हत्या कर भाग गए थे।
विज्ञापन