फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   In-laws who took shelter in the house after wife's death stole cash, jewelry

Ghaziabad News: पत्नी की मौत पर घर में पनाह लेने वाले ससुरालियों ने नकदी, गहने चुराए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
In-laws who took shelter in the house after wife's death stole cash, jewelry
गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र के न्यू गांधीनगर में पत्नी के मौत के बाद घर पर पनाह लेने वाले ससुरालियों ने पीड़ित की बेटी को बहला-फुसलाकर नकदी और जेवर साफ कर दिए। पीड़ित विजय कुमार तनेजा का आरोप है कि उनकी दिवंगत पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर कर साली ने लॉकर से नगदी जेवर चोरी कर लिए। महिला के पति ने लॉकर खाली देखकर बैंक के कैमरे खंगाले तो साली की पोल खुल गई। बुधवार को सिहानी गेट पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर साले, साली, सलहज और बेटी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

न्यू गांधीनगर में रहने वाले विजय कुमार तनेजा का कहना है कि 25 दिसंबर 2024 को उनकी पत्नी संतोष तनेजा का देहांत हो गया था। विजय कुमार के मुताबिक उनकी साली तथा दिवंगत सास करीब 15 साल से उनके पास रह रही थीं। उनकी पत्नी ने एक प्लॉट बेचा था, जिसके 20 लाख रुपये घर में रखे थे। इसकी जानकारी ससुराल पक्ष के लोगों को थी। इसके अलावा उनकी पत्नी का सेंट्रल बैंक की राइट गंज शाखा में लॉकर था, उसकी चाबी के अलावा बैंक की चेकबुक, पासबुक आदि भी आरोपियों ने गायब कर दिए। इतना हीं नहीं, आरोपियों ने उनके बच्चों को बहकाना शुरू कर दिया कि उनकी मां के गहने पर उनका हक है। इसके बारे में पापा को मत बताना। विजय कुमार, तनेजा के मुताबिक आरोपियों उनकी साली रश्मि, साला अशोक, साले की पत्नी कविता और उनकी बेटी कनिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed