{"_id":"68dec5ac20df3cd1ce03db62","slug":"in-laws-first-beat-the-young-man-then-gave-him-poison-he-died-during-treatment-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1001-131064-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ससुरालियों ने पहले युवक को पीटा, फिर दिया जहर, उपचार के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ससुरालियों ने पहले युवक को पीटा, फिर दिया जहर, उपचार के दौरान हुई मौत
विज्ञापन
हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव इम्टौरी में बुधवार दोपहर पत्नी ने मायके पक्ष के लोगों के साथ मिलकर पति सोनू (33) को लात घूंसों और लाठी डंडों से जमकर पीटा। आरोप है कि आरोपियों ने इसके बाद जबरन उसे जहरीला पदार्थ पानी में घोलकर पिला दिया और भाग गए। परिजनों ने युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। उपचार के दौरान सोनू की मौत हो गई। सड़क पर ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा पिटाई और मरने से पहले जहर देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत सात नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
गांव इम्टौरी की मां सुखवीरी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि काफी समय पहले उसके पति मूलचंद का देहांत हो चुका है। वह अपने दो विक्षिप्त पुत्र संजय व राजीव के साथ रहती हैं। जबकि उसका तीसरा पुत्र सोनू (33) अपनी पत्नी संतोष के साथ गांव स्थित अलग मकान में रहता था। सोनू की शादी जिला बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र के गांव मांचीपुर निवासी संतोष के साथ नवंबर 2024 में हुई थी। सुखवीरी ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही संतोष ने उसे व उसके परिजनों को परेशान करना शुरू कर दिया। आए-दिन वह अपने पति सोनू के साथ विवाद करती रहती थी। सुखवीरी ने बताया कि बुधवार को भी दोनों में खाने को लेकर विवाद हो गया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है संतोष ने इस मामले की जानकारी अपने मायके वालों को दे दी। इसके बाद बुधवार दोपहर बाद सोनू का ससुर टेक चंद, सास कृपली, साला केशव व ऋषभ उर्फ निखिल, बुलंदशहर के मूडाखेड़ा निवासी साढू ऋषि उर्फ ऋषभ और योगेश गांव इम्टौरी पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने मिलकर घर में घुसकर सोनू पर हमला बोल दिया। विरोध करने पर सोनू व उसके बचाव में आए परिजनों को लाठी-डंडों और बेल्ट से पीटा। आरोप है कि आरोपी सोनू को घसीटकर घर के बाहर रास्ते पर ले आए और उसे लात घूसों से जमकर पीटा। जान बचाने के लिए सोनू ने हाईवे पर दौड़ लगाई, लेकिन आरोपियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया और उसे लाठी डंडों से जमकर पीटा और इसके बाद उसे जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद आरोपी उसे कहीं छोड़कर भाग गए।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामले में मृतक की मां की तहरीर पर सोनू की पत्नी समेत सात नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-- --
गांव के पास ही पड़ा मिला सोनू, परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मामले में सोनू की दौड़ा दौड़ाकर पिटाई का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। हाईवे पर आरोपी उसे दौड़ा दौड़ाकर पीट रहे हैं। इस दौरान वीडियो बनाने वालों के साथ भी ससुराल वालों ने हाथापाई की। जहर देने के बाद आरोपी भाग गए। इसके बाद गंभीर हालत में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इससे पहले सोनू ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जबरन जहर पिला दिया है। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। परिजन सोनू को लेकर हापुड़ के एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान साेनू की मौत हो गई।
-- -- -