फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   In-laws accused of demanding Rs 60 lakh in the name of settlement

Ghaziabad News: ससुराल पक्ष पर समझौते के नाम पर 60 लाख रुपये मांगने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
In-laws accused of demanding Rs 60 lakh in the name of settlement
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के भनेड़ा खुर्द में रहने वाले सरकारी स्कूल के अध्यापक ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर समझौता के नाम पर 60 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। टीला मोड थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर ससुराल पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पति ने पत्नी और ससुराल वालों पर साजिश के तहत विवाह करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अजय त्यागी दिल्ली में सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। उन्होंने दी शिकायत में बताया कि उनके पिता ने उनकी शादी के लिए मेट्रीमोनियल साइट पर एक रिश्ता देखा था। जानकारी करने पर पता चला कि लड़की और उनका परिवार मेरठ का रहने वाला है। इसके बाद लड़की के पिता रामनाथ त्यागी से बात हुई। 20 नवंबर 2019 को दोनों की सगाई हो गई। आरोप है कि सगाई होने के बाद मनीषा और उनकी भाभी ने महंगे कपड़ों की मांग की। मनीषा को मांग करने पर करीब 50 हजार रुपये के लहंगे और महंगे फोन दिए गए। 30 जनवरी 2020 को दोनों की शादी हो गई। शादी के बाद मनीषा का व्यवहार उनके और परिवार वालों के प्रति अच्छा नहीं था। आरोप है कि उनकी पत्नी पूरा दिन तो अलग-अलग लड़कों के साथ फोन पर बात करती रहती थीं। उन्होंने मनीषा से इस मामले में बात की गई तो, उन्होंने डरा धमका दिया। उसके बाद उन्होंने मनीषा के घरवालों से बात कि तो उन्होंने भी चुप रहने का दबाव बनाया। आरोप है कि इस दौरान 13 जुलाई 2020 को मनीषा के परिवार वाले उनके घर आए और उनके साथ मारपीट की और उनके घर से गहने और नकदी भी ले गए। जिसके संबंध में उन्होंने थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई। आरोप है कि मनीषा और उनके मायके वाले उनसे 60 लाख रुपये की मांग करते हैं। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने अदालत के आदेश पर मनीषा, उनके पिता रामनाथ त्यागी, मां कृष्णा त्यागी, भाई नमित त्यागी, भाभी काजल त्यागी, बहन सुषमा त्यागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed