फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   In celebration of democracy Jume children and young Budeh

लोकतंत्र के उत्सव में झूमे बच्चे, बूढे़ और जवान

Thu, 26 Jan 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Thu, 26 Jan 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
In celebration of democracy Jume children and young Budeh
अन्य - फोटो : अमर उजाला
मतदाता दिवस के अवसर पर कविनगर रामलीला मैदान में लोकतंत्र का उत्सव बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जिला प्रशासन एवं सिविल डिफेंस के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में दस हजार से ज्यादा स्कूली बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में शिरकत करने आए पंजाबी सिंगर हनी सिंह केसाथी अलफाज के गाने सुनकर बच्चे, बूढे़ और जवान सभी झूमने लगे। इसके अलावा स्कूली बच्चों द्वारा मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए रंगारंग, सांस्कृतिक, गीत संगीत के कार्यक्रम एवं नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन पूनम शर्मा ने किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम निधि केसरवानी ने दीपक प्रज्वलित कर किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि 11 फरवरी को मतदान दिवस के दिन अपने माता-पिता सहित परिवार के सभी मतदाता सदस्यों को लेकर बूथ पर अवश्य पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित करें। डीएम ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जितना ज्यादा मतदान होगा, देश का लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा। मतदान उत्सव में मौजूद बच्चे, बूढे़ और जवान सभी को डीएम ने मतदान करने और इसके लिए अपने परिजनों को जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएसपी दीपक कुमार ने कहा कि बीसवीं शताब्दी में दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका लोकतंत्र के चलते ही बना था। अब अगर 21वीं सदी में हम अपने देश को सबसे ताकतवर देश बनाना चाहते हैं, तो हमें अपने प्रदेश को ताकतवर बनाना होगा।

इसके लिए हम सभी को आने वाले चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि देश ने हमें क्या दिया, बल्कि हमें यह सोचना है कि हमने देश के लिए क्या किया।

कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय करहैड़ा के छात्र-छात्राओं द्वारा वंदेमातरम, इंदिरापुरम प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता संदेश, सिल्वर लाइन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता संदेश, सुन्दरदीप ग्रुप आफ  इंस्टीटयूट द्वारा नुक्कड़ नाटक, जेकेजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों द्वारा देशभक्ति की सुंदर प्रस्तुति, सूरेविन इंटरनेशनल स्कूल द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्त्रस्म आदि प्रस्तुत किये गये।

छात्र-छात्राओं को सिनेमाजगत के कलाकार रवि गोसाईं, खेल जगत में अर्जुन अवार्ड प्राप्त करने वाले हॉकी के पूर्व कप्तान जफर इकबाल के द्वारा भी लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया।


इस अवसर पर सीडीओ कृष्णा करूणेश, सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ललित जायसवाल, एडीएम प्रशासन ज्ञानेंद्र सिंह, डीआईओएस आरएस यादव समेत अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed