फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   In a police encounter, a miscreant got shot in the leg, two arrested

Ghaziabad News: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
In a police encounter, a miscreant got shot in the leg, two arrested
गाजियाबाद। घरों के बाहर और कार्यालयों में खड़ी गाड़ियों से बैटरी चोरी करने वालों के साथ सिहानी गेट पुलिस की मंगलवार की रात मुठभेड़ हो गई। चोरी की स्कूटी पर सवार एक बदमाश आशु उर्फ आसमोहम्मद निवासी गौतमबुद्धनगर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पकड़े गए दोनों बदमाशों से चोरी की 24 बैटरी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की देर शाम सिहानी गेट पुलिस डीपीएस कट पर बेरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पीछा करने पर स्कूटी सवारों ने टीम पर फायर झोक दिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल और उसके साथी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में घायल ने अपना नाम आशु उर्फ आसमोहम्मद निवासी मोहल्ला मेवातियां दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर और उसके साथी ने प्रमोद निवासी ब्रिज विहार थाना मुरादनगर बताया। आसमोहम्मद के खिलाफ मसूरी में छह, इंदिरापुरम में पांच, धौलाना में दो, फेज थर्ड नोएडा, अमरोहा और सिहानी गेट सहित 18 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि प्रमोद के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। दोनों बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वह एनसीआर क्षेत्र में गाड़ियों से बैटरी चोरी करते हैं। दोनों की निशानदेही पर 24 बैटरी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed