फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   In a dispute over overtake, a young man broke the glass of a cargo vehicle with a stick.

Ghaziabad News: ओवरटेक के विवाद में युवक ने मालवाहक का डंडे से शीशा तोड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
In a dispute over overtake, a young man broke the glass of a cargo vehicle with a stick.
साहिबाबाद। मोहननगर चौराहे के पास रविवार रात ओवरटेक के विवाद पर होंडा सिटी कार में सवार युवक ने हॉकी से मालवाहक वाहन में तोड़फोड़ की। आरोप है कि कहासुनी में मामला बिगड़ गया जिसके बाद युवक ने गाड़ी से हॉकी निकालकर हेडलाइट तोड़कर गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। घटना के दो वीडियो एक्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो गए। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले में मालवाहक के चालक ने शिकायत देकर मुकदमा कराया है।
विज्ञापन

रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हाथ में हॉकी लेकर मालवाहक वाहन में तोड़फोड़ करते युवक का वीडियो वायरल हुआ था। साहिबाबाद पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र में वसुंधरा निवासी मितुल गाड़ी लेकर अन्य युवक के साथ मोहननगर की तरफ आ रहे थे। उसी दौरान लोनी बॉर्डर निवासी नितिन मालवाहक वाहन लेकर जा रहा था। आरोप है कि ओवरटेक करने पर दोनों में कहासुनी हो गई। कुछ दूर जाकर होंडा सिटी गाड़ी सवार दो युवक उतरे। उनमें से एक मितुल नाम के युवक ने हॉकी से मालवाहक वाहन की हेडलाइट तोड़ी फिर टूटी हॉकी को चालक की तरफ जोर से मार दिया। गनीमत रही कि टूटी हॉकी चालक को नहीं लगी। क्षतिग्रस्त मालवाहक वहन लेकर चालक नितिन पुलिस के पास पहुंचा और कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर कार सवार युवक की पहचान की। कुछ देर बाद उसे इलाके से पकड़ लिया। वहीं, आरोपी मितुल की गाड़ी पर बड़े अक्षरों में पुलिस लिखा था। पुलिस की जांच में आया कि उसके पिता मुरादाबाद में यूपी पुलिस में एफएसएल टीम में तैनात हैं। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय का कहना है कि मालवाहक वाहन के चालक नितिन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed