फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   In a dispute of Rs 40, the laborer was killed by hitting his head with a stick

Ghaziabad News: 40 रुपये के विवाद में सिर पर डंडा मारकर की मजदूर की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
In a dispute of Rs 40, the laborer was killed by hitting his head with a stick
साहिबाबाद। कोतवाली क्षेत्र के शहीद नगर में मजदूर सोनू की हत्या 40 रुपये के विवाद में हुई थी। पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी संतोष को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उससे हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है।
विज्ञापन


एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा ने बताया कि सोनू रावत के साथ आरोपी संतोष भी मजदूरी करता है। 5 अगस्त की देर रात दोनों ने एक साथ बैठकर शराब पी थी। उस दौरान सोनू न बोतल खरीदी थी। उसमें से संतोष पर 40 रुपये उधार हो गए थे। इस बात पर सोनू ने संतोष से काफी गाली-गलौज और अभद्रता की। इससे उसका गुस्सा भड़क गया और उसने सोते हुए सोनू के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। वह उसे रेहड़ी में ही लहूलुहान छोड़कर भाग गया। 6 अगस्त की सुबह पुलिस ने शव बरामद कर उसकी पहचान की। घटना की जांच करने पर मामला हत्या का सामने आया था। एसीपी का कहना है कि घटना के बाद संतोष दिल्ली सीमापुरी में छुप रहा था। उसकी तलाश में टीमें जगह-जगह दबिश दे रही थी। पुलिस ने उससे डंडा भी बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed