फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   In 20 days, the Energy Corporation disconnected the connections of 15,000 defaulters.

Ghaziabad News: 20 दिन में ऊर्जा निगम ने काटे 15 हजार बकायेदारों के कनेक्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
In 20 days, the Energy Corporation disconnected the connections of 15,000 defaulters.
गाजियाबाद। बकायेदारों से बिल वसूली के लिए ऊर्जा निगम ने तीनों जोन में कार्रवाई तेज कर दी है। पिछले 20 दिन में अब तक 15 हजार से अधिक बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए हैं। लगभग 10 करोड़ रुपये बकाया बिल की वसूली की गई है।
विज्ञापन

जोन दो के मुख्य अभियंता नरेश भारती ने बताया कि जनपद में करीब ढाई लाख बकायेदार हैं। इनको आरसी जारी करने के साथ ही इनमें से 15 हजार बकायेदारों के कनेक्शन भी काटे गए हैं। कई ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने आरसी जारी होने के बाद कुछ रकम जमा कराकर बकाया बिल के भुगतान के लिए समय मांगा है। ऐसे में उनको समय भी दिया जा रहा है। ऊर्जा निगम के अधिकारी सबसे पहले ऐसे उपभोक्ताओं के ऊपर कार्रवाई कर रहे हैं, जिन्होंने पिछले छह माह से एक भी रुपये के बिल का भुगतान नहीं किया है। तीनों जोन को मिलाकर देखा जाए तो लगभग 5,800 ऐसे उपभोक्ता हैं। जिन्होंने एक भी रुपये के बकाया बिल का भुगतान नहीं किया है। लगभग 7,900 ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने एक साल से अपने बिल का भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन

तेजी से जारी की जा रही है आरसी
एक मुश्त समाधान योजना के तहत पंजीकरण कराने के बाद भी बकाया रकम न जमा करने वाले लगभग 50 हजार लोगों को ऊर्जा निगम की ओर से नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके अलावा अन्य बकायेदारों को भी नोटिस जारी करने के लिए ऊर्जा निगम की ओर से कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed