{"_id":"579f88c64f1c1b56152b92ee","slug":"improve-the-cleaning-and-lighting-infrastructure-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवस्थापना फंड से सुधरेगी सफाई और प्रकाश व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवस्थापना फंड से सुधरेगी सफाई और प्रकाश व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Tue, 02 Aug 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
एलईडी
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम अवस्थापना फंड से नई मशीनें और लाइटें खरीदेगा। मंडलायुक्त से मंजूरी मिलने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निगम का स्वास्थ्य और प्रकाश विभाग नए संसाधन खरीदेगा।
अवस्थापना फंड के करीब 51 करोड़ रुपये से शहर में विकास कार्य होेने हैं। इनमें लगभग 30 करोड़ रुपये निर्माण विभाग को और बाकी 21 करोड़ रुपये से प्रकाश, स्वास्थ्य और जलकल विभाग के प्रस्ताव पास हुए हैं। इस फंड से शहर में सफाई व्यवस्था को सुधारने की कवायद की जा रही है।
इसके लिए नगर निगम 10 टीपर, 5 लोडर , 400 हाथ ठेली और 10 हॉपर मशीनें खरीदेगा। इसके अलावा प्रकाश विभाग 400 एलईडी लाइटें और 100 सेमी हाईमास्ट लाइट खरीदीं जाएंगी। जलकल विभाग के सीवर लाइन एक्सटेंशन और अपग्रेडेशन के प्रस्तावों को भी मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
निर्माण विभाग ने अवस्थापना फंड से होने वाले विकास कार्यों के टेंडर जारी कर दिए हैं। अन्य विभाग भी जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि तीन महीनों में निगम को सफाई और लाइट के यह संसाधन मिल जाएंगे। अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा का कहना है कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।