फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Impact of PM Modi's Appeal: Ridership Figures Rise on 'Namo Bharat'

Ghaziabad News: पीएम मोदी की अपील का असर...नमो भारत में बढ़ा सफर का आंकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Impact of PM Modi's Appeal: Ridership Figures Rise on 'Namo Bharat'
गाजियाबाद। पेट्रोल-डीजल की किल्लत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद नमो भारत ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ तक संचालित रूट पर पिछले चार दिनों में रोजाना पांच से सात प्रतिशत तक यात्रियों की वृद्धि देखी गई है।
विज्ञापन


एनसीआरटीसी के सीपीआरओ पुनीत वत्स ने बताया कि आम दिनों में इस ट्रेन से प्रतिदिन करीब एक लाख यात्री सफर करते हैं। पिछले चार दिनों में यह संख्या बढ़कर एक लाख पांच हजार से अधिक पहुंच गई है। कुल मिलाकर चार दिनों में चार लाख 20 हजार से ज्यादा यात्रियों ने नमो भारत से यात्रा की है।
विज्ञापन


आम से खास तक, सबकी पसंद
सीपीआरओ ने बताया कि इस दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल और राज्यमंत्री दिनेश खटिक ने भी अपने सुरक्षा काफिले को छोड़कर नमो भारत ट्रेन से सफर किया। हर 10 मिनट पर चलने वाली इस सेवा से गाजियाबाद से मेरठ की दूरी लगभग 40 मिनट में और सराय काले खां से मेरठ की दूरी करीब 15 मिनट में तय हो रही है। ट्रेन का संचालन सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed