फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Illegal plotting going on in 50 thousand square meters was demolished

Ghaziabad News: 50 हजार वर्गमीटर में चल रही अवैध प्लॉटिंग को कराया ध्वस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Illegal plotting going on in 50 thousand square meters was demolished
एन एच 24 के पास रोहन एन्क्लेव के पास बनी अवैध कॉलोनी का निरीक्षण करते उपाध्यक्ष अतुल वत्स। स्रो
गाजियाबाद। एनएच-24 के पास रोहन एंक्लेव और सद्भावना कॉलोनी के बीच टीन शेड लगाकर 50 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में चल रही अवैध प्लॉटिंग को जीडीए की टीम ने शुक्रवार को बुलडोजर लगाकर ध्वस्त करा दिया। जीडीए वीसी अतुल वत्स ने बताया कि शिकायत मिली थी विकासकर्ता टीनशेड लगाकर चोरी छिपे अवैध प्लॉटिंग कर रहा है। ध्वस्तीकरण के बाद विकासकर्ता को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


जीडीए अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि खसरा संख्या 2032, 2033, 2034, 2035, 2036, 2037, 2038, 2039 एवं 2040 में लगभग 50,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में टीन शेड डालकर अंदर चोरी-छिपे अवैध तरीके से प्लॉटिंग की जा रही थी। मौके पर बनाई गई चहारदीवारी, पक्की एवं मिट्टी की सड़कें और अन्य अवैध निर्माण को पूरी तरह जेसीबी मशीनों की मदद से ध्वस्त करा दिया गया। निरीक्षण के दौरान मैसर्स टंडन कंस्ट्रक्शन, मनोहर लाल टंडन, दरबारी लाल टंडन, सुभाष चंद्र की संलिप्तता पाई गई। ये लोग अवैध प्लॉटिंग करा रहे थे। जीडीए वीसी ने कहा कि अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। नोटिस के बाद भी काम नहीं रोकने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed