{"_id":"6b05cf81c1e82751a30fb84b","slug":"illegal-paths-created-by-cutting-through-fencing-those-responsible-have-turned-a-blind-eye-shahibabad-news-c-30-gbd1036-1028862-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फेंसिंग काटकर बना लिए अवैध रास्ते, जिम्मेदारों ने मूंदी आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फेंसिंग काटकर बना लिए अवैध रास्ते, जिम्मेदारों ने मूंदी आंखें
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर रफ्तार और सुरक्षा के बीच जिम्मेदारों की बड़ी लापरवाही से लोगों की जान जा रही है। सोमवार को विजयनगर में सुरक्षा जाली टूटी होने की वजह से एक्सप्रेसवे पैदल पार कर रहे तीन लोगों की मौत के बाद भी अधिकारी जागने को तैयार नहीं हैं। एक्सप्रेसवे पर अनधिकृत आवाजाही रोकने के लिए लगाई गई लोहे की फेंसिंग को लोगों ने कई जगहों से काटकर अवैध रास्ते बना लिए हैं। हैरानी की बात यह है कि सड़क पर गश्त करने वाले एनएचएआई के अधिकारियों को ये जानलेवा कट नजर ही नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को अमर उजाला ने एक्सप्रेसवे पर पड़ताल की।
जहां हुआ हादसा, वहां बंद कर रहे डिवाइडर
विजयनगर से रेलवे स्टेशन की ओर मुड़ते समय ठीक सामने डीएमई पर जाने के लिए लोगों ने कई दिनों से डिवाइडर उखाड़ रखा था। सोमवार को इसी डिवाइडर से एक्सप्रेसवे पार करते समय दंपती समेत बेटे की मौत हो गई थी। इसके बाद जागे एनएचएआई के अधिकारियों ने मंगलवार सुबह से ही उस स्थान पर डिवाइडर बंद करने का कार्य शुरू करा दिया। जबकि इसी के ठीक सामने डिवाइडर की दूसरी ओर ऐसा ही एक कट और खुला हुआ है, जिस पर किसी का ध्यान नहीं है।
फ्लाईओवर पर सिर्फ है डिवाइडर
विजयनगर से लालकुआं की ओर चलने पर पहले फ्लाईओवर पर करीब 300 मीटर तक डिवाइडर पर लोहे की फेंसिंग ही नहीं लगी है। यह करीब तीन फीट ही ऊंचा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार लोग फेंसिंग न होने के चलते यहां से एक्सप्रेसवे पर चले जाते हैं। इससे पहले भी कई बार हादसा होते-होते बचा है।
विज्ञापन
फेंसिंग काटकर बना दिया है रास्ता
विजयनगर से आगे बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र की ओर बढ़ने पर विजयनगर औद्योगिक क्षेत्र कट के पास लोगों ने लोहे की फेंसिंग काटकर रास्ता बना रखा है। इससे कई बार लोग पैदल ही एक्सप्रेसवे पार करने लगते हैं। एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है। ऐसे में हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय लोगों की बातचीत
बहरामपुर फ्लाईओवर के पास फेंसिंग न होने से लोग सीधे एक्सप्रेसवे पर चढ़ जाते हैं। सुबह और शाम के समय यहां पैदल चलने वालों और बाइक सवारों की भीड़ लगी रहती है। कई बार तेज रफ्तार कारों से टकराते-टकराते लोग बचे हैं, लेकिन अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे।
- पंकज शर्मा, स्थानीय
फुट ओवरब्रिज दूर होने और अंडरपास में जलभराव व अंधेरा रहने के कारण लोग जान जोखिम में डालकर टूटी फेंसिंग से सड़क पार करने को मजबूर हैं। अगर प्रशासन सुरक्षित पार करने की उचित व्यवस्था कर दे और टूटी जाली की मरम्मत करा दे, तो रोज का यह खतरा टल सकता है।
- विनोद पंजाबी, निवासी विजयनगर
एक्सप्रेसवे पर 100 की रफ्तार से गाड़ियां दौड़ती हैं। ऐसे में जब अचानक कोई टूटी जाली के बीच से निकलकर सामने आ जाता है, तो गाड़ी संभालना मुश्किल हो जाता है। एनएचएआई को तुरंत सभी अवैध कट बंद करवाने चाहिए, वरना किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
- सुनील सेहगल, स्थानीय निवासी
कटी हुई फेंसिंग से कई बार पैदल यात्री एक्सप्रेसवे पर आ जाते हैं। रात के समय यह स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। कई बार शिकायत करने के बाद भी फेंसिंग की मरम्मत नहीं कराई गई है।
- विशांत बिंदल
बोले अधिकारी
डीएमई पर जाने वाले सभी कटों को बंद कराने का कार्य शुरू करा दिया गया है। पूरे मार्ग का सर्वे कराया जाएगा। जहां भी ऐसा नजर आएगा, उसे जल्द दुरुस्त करा दिया जाएगा।
- अरविंद कुमार, परियोजना निदेशक एनएचएआई