फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Illegal firecracker making factory busted in Khimavati village

Ghaziabad News: खिमावती गांव में अवैध पटाखा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Illegal firecracker making factory busted in Khimavati village
मुरादनगर। खिमावती गांव में पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर अवैध पटाखा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से सात लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री व मशीन बरामद की है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए लोग शादी समारोह, बर्थडे व दीपावली के लिए पटाखों का निर्माण कर रहे थे।
विज्ञापन


एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली कि खिमावती गांव में एक मकान में अवैध रूप से पटाखा बनाने की फैक्टरी चल रही है। सूचना पर थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। शनिवार रात पुलिस ने मकान पर छापा मारा। इस दौरान मौके पर भगदड़ मच गई। एसीपी ने बताया कि मौके से आरिफ, आबिद, गफ्फार, निशार, हसमुद्दीन, रिजवान निवासी फर्रूखनगर लोनी व मेरठ लिसाड़ी गेट निवासी साहिल को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोग काल्ड फायर पायरो बनाते थे। मौके से 261 फायर शॉट, 46 किलो तीन सौ ग्राम फायर शाटस में प्रयोग होने वाला सफेद पाउडर, 27 किलो पांच सौ ग्राम फायर शाट में प्रयोग होने वाला काला पाउडर (बारूद),13 बोरो में फायर शॉटस बनाने वाले गत्ते बरामद किये हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed