फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   औद्योगिक इकाइयों को एनओसी देने के ‌लिए सीएम को लिखा पत्र

औद्योगिक इकाइयों को एनओसी देने के लिए सीएम को लिखा पत्र

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
औद्योगिक इकाइयों को एनओसी देने के लिए सीएम को लिखा पत्र
औद्योगिक इकाइयों को एनओसी देने के लिए सीएम को लिखा पत्र - इंडस्ट्रीयल फेडरेशन उत्तर प्रदेश ने पीएम और अन्य केंद्रीय मंत्रियों व पीसीबी को भेजा पत्र
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। लॉकडाउन में औद्योगिक इकाइयों को स्थापित करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से उद्यमियों को एनओसी मिलने में परेशानी हो रही है। इस बाबत इंडस्ट्रीयल फेडरेशन उत्तर प्रदेश के चेयरमैन ने सीएम को पत्र लिखकर राहत देने की मांग की है। फेडरेशन ने एनओसी न मिलने पर औद्योगिक इकाइयों में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होने में भी आशंका जाहिर की है। 
विज्ञापन
फेडरेशन के चेयरमैन अशोक चौधरी का कहना है कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने एमएसएमई सेक्टर की औद्योगिक इकाइयों को फिर से रफ्तार देने के लिए वित्तीय सहायता और अन्य प्रकार की सुविधाएं देने की घोषणा की है। इसके तहत उद्यमियों में अलग अलग जिलों में उद्योग लगाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जल एवं वायु अधिनियम के तहत एनओसी लेने के लिए आवेदन भी कर दिया है। लेकिन वहां पीसीबी के अधिकारियों द्वारा एनओसी देने में परेशानी उत्पन्न की जा रही है। ऐसे में उद्यमियों को नई इकाइयां लगाने में विभिन्न तरह की दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। उनका कहना है कि अगर पीसीबी से उद्यमियों को एनओसी नहीं मिलती है तो इकाइयां न लगने से रोजगार के सुअवसर भी नहीं होंगे। इससे देश व प्रदेश में बेरोजगारी भी बढ़ने की संभावना है। उन्होंने एसटीपी के पानी को औद्योगिक इकाइयों में इस्तेमाल करने की अनुमति देने भी मांग की है। यह पत्र फेडरेशन ने पीएम, सीएम, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी समेत शासन के तमाम अधिकारियों को भेजा है।  ------------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed