फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   If you buy a flat in a society of defaulters, you yourself will be responsible for the inconvenience.

Ghaziabad News: बकायेदारों की सोसायटी में लिया फ्लैट तो असुविधा के लिए स्वयं होंगे जिम्मेदार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
If you buy a flat in a society of defaulters, you yourself will be responsible for the inconvenience.
साहिबाबाद। आवास विकास परिषद के बकायेदार बिल्डरों की सोसायटी में फ्लैट लिया तो यहां किसी तरह की असुविधा के लिए खरीदार स्वयं जिम्मेदार होंगे। परिषद अधिकारी खरीदारों को इसके प्रति आगाह कर रहे हैं। विभाग ने जिला प्रशासन एवं रजिस्ट्रार को भी अपने बकायेदारों की सूची भेजी है और यहां की रजिस्ट्री न किए जाने की अपील की है।
विज्ञापन

आवास विकास परिषद ने बकायेदार बिल्डरों की दो अलग-अलग सोसायटी पर पांच दिनों में नोटिस चस्पा कर फ्लैट खरीदने वालों को सावधान किया है। शुक्रवार को आवास विकास परिषद की ओर से वसुंधरा सेक्टर-14 स्थित कियान सोसायटी के मुख्य गेट पर नोटिस चस्पा की गई। नोटिस में विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिल्डर पर विभाग का बकाया है। विभाग ने अभी बिल्डर को पूर्णता प्रमाणपत्र भी नहीं दिया है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिल्डर द्वारा जब तक सभी औपचारिकताएं पूरा कर अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया जाता है तब तक कोई भी आवंटी यहां फ्लैट क्रय, कब्जा व रजिस्ट्री न कराएं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे में विभाग द्वारा जब बिल्डर पर कोई कार्रवाई की जाती है तो यहां होने वाली असुविधा के लिए क्रेता खुद ही जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

आविप के अधीक्षण अभियंता अजय कुमार मित्तल ने बताया कि बिल्डर पर विभाग का बकाया है, ऐसे में लोगों को पहले ही जागरूक किया जा रहा है ताकि वह यहां रजिस्ट्री न कराएं। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जिला प्रशासन को भी कियान, गौर सिद्धार्थम, गार्डेनिया ग्लैमर सोसायटी के बारे में बताया गया है। इन पर विभाग का बकाया है ऐसे में तहसली से यहां के फ्लैटों की रजिस्ट्री न कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोसायटी में रह रहे करीब 200 परिवार
वसुंधरा सेक्टर-14 की जिस सोसायटी में आविप ने नोटिस चस्पा किया है। सोसायटी में करीब 200 परिवार रह रहे हैं। सोसायटी निवासी राहुल ने बताया कि अभी रजिस्ट्री किसी की भी नहीं हुई है, लेकिन जिन लोगों का पूरा पैसा जमा हो चुका है उन्हें पजेशन दिया जा रहा है। सोसायटी के लोग आविप द्वारा चस्पा किए गए नोटिस से परेशान हैं। ऐसे में वह लोग शनिवार को बिल्डर के दफ्तर जाकर इस संबंध में बात करेंगे ताकि बाद में कोई परेशानी न खड़ी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed