{"_id":"699a0cea2324a65da704239d","slug":"if-she-refused-to-marry-him-he-threatened-to-kidnap-her-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-828120-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शादी करने से मना किया तो अपहरण की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शादी करने से मना किया तो अपहरण की धमकी दी
विज्ञापन
गाजियाबाद। प्रशिक्षु महिला अधिवक्ता ने अपनी ही रिश्तेदारी के एक युवक पर पिस्तौल के बल पर अपहरण करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पर पुलिस ने आरोपी समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के करावल नगर निवासी युवती जिला सत्र न्यायालय में वकालत का प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने बताया कि वह मैट्रो और ऑटो से न्यायालय आती-जाती है। उनकी रिश्तेदारी का एक युवक उन पर लगातार शादी करने का दबाव बना रहा है। अकसर आते-जाते उनको पीछा करके परेशान करता है। जब उससे शादी करने से इन्कार किया तो आरोपी ने उनको जान से मारने और तेजाब फेंककर जीवन बर्बाद करने की धमकी दे रहा है। आरोपी ने पांच अगस्त 2025 को कचहरी परिसर में पिस्टल दिखाकर डराया और बाहर ले जाकर शादी करने का दबाव बनाया। उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई और लोक लाज की वजह से चुप रहीं। लेकिन आरोपी ने दिन-प्रतिदिन हदें पार करता जा रहा है और किसी भी दिन उनको जान से मार सकता है। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच कराई जा रही है।