फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   If problems are not resolved within seven days, be prepared to take action

Ghaziabad News: सात दिन में नहीं सुलझीं समस्याएं तो कार्रवाई को रहें तैयार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
If problems are not resolved within seven days, be prepared to take action
गाजियाबाद। सीवर जाम की समस्याओं से परेशान शहरवासियों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने मंगलवार को वीए टैक वबाग कंपनी के अधिकारियों को तलब कर लिया। सीवर से संबंधित शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने पर जमकर फटकार लगाई। नगर आयुक्त ने कंपनी के अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि अगर सात दिन में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। साथ ही, सुबह 5 से 8 बजे के बीच सीवर संबंधित शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने कहा कि पार्षदों और निवासियों से सीवर संबंधित शिकायतें मिल रही हैं। इन शिकायतों का तत्काल समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसे वार्डों की पहचान की जाए जहां गंभीर समस्याएं हैं। उन वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर विशेष रूप से कार्य किया जाए। सिटी जोन के कई वार्डों से सीवर संबंधित सबसे ज्यादा समस्याएं सामने आ रही हैं। यहां अभियान के रूप में काम किया जाए। क्षेत्रीय पार्षदों, आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से समन्वय बनाने के लिए कहा। ओवरफ्लो हो रहे मैनहोल की सफाई, मरम्मत और एसटीपी को पूर्ण क्षमता के साथ चलाने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने जलकल विभाग के अधिकारियों को कंपनी के काम पर निगरानी बढ़ाने और लापरवाही बरतने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता आश कुमार और सभी जोन के अवर अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------
जन सुनवाई में 21 शिकायतें दर्ज
गाजियाबाद। नगर निगम मुख्यालय में मंगलवार को संभव जन सुनवाई के दौरान 21 शिकायतें दर्ज की गईं। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निर्माण विभाग से जुड़ी छह, स्वास्थ्य विभाग की तीन, प्रकाश विभाग की एक, संपत्ति विभाग की एक, टैक्स विभाग की एक, अतिक्रमण से संबंधित दो और अन्य जलकल विभाग से संबंधित शिकायतें मिलीं। विजयनगर क्षेत्र से अधिकांश समस्याएं प्राप्त हुईं। भूड़ भारतनगर, राहुल विहार, प्रताप विहार, गुलधर, मालीवाडा, सेक्टर-23 संजयनगर, लाल कुआं क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed