{"_id":"672e69a1d3b99f3d850895d7","slug":"if-no-action-is-taken-advocates-will-hold-a-general-conference-on-16th-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-506290-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कार्रवाई नहीं होने पर 16 को महासम्मेलन करेंगे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कार्रवाई नहीं होने पर 16 को महासम्मेलन करेंगे अधिवक्ता
विज्ञापन
गाजियाबाद। जनपद न्यायाधीश और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर बार एसोसिएशन 16 नवंबर को महासम्मेलन करेगी। इसमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के बार पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
बार के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने पत्र जारी कर बार पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं को महासम्मेलन में शामिल होने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि समस्त उत्तर प्रदेश/जनपद बार एसोसिएशन/तहसील/टैक्स बार संघ, एनसीबार बार एसोसिएशन, दिल्ली, पंजाब व हरियाणा बार संघ को आमंत्रित किया गया है। दीपक शर्मा ने कहा है कि जिला जज गाजियाबाद द्वारा सत्र न्यायालय में जमानत प्रार्थना पत्रों की सुनवाई के दौरान 29 अक्तूबर को अधिवक्ताओं के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था और अधिवक्ताओं के विरोध करने पर पुलिस बुलाकर कोर्ट रूम में ही लाठीचार्ज करा दिया था। इसमें काफी अधिवक्ता घायल हुए थे। आठ नवंबर तक बार एसोसिएशन की मांग पर कोई सुनवाई नहीं की गई है। ऐसी स्थिति में 16 नवंबर को बार एसोसिएशन गाजियाबाद एक महासम्मेलन का आयोजन बार सभागार में आयोजित कर रही है।
मुख्यमंत्री से मिलने का मांगा समय, दिया ज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजियाबाद आगमन पर काफी संख्या में अधिवक्ता जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा था, हालांकि उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो सकी। अधिवक्ताओं को पूरे घटनाक्रम का ज्ञापन सौंपा।