{"_id":"6a0226d45ffe584de00d5ad7","slug":"if-electricity-theft-does-not-cease-officers-promotions-will-be-put-on-hold-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-883112-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बिजली चोरी नहीं रुकी तो अफसरों की पदोन्नति पर लगेगा ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बिजली चोरी नहीं रुकी तो अफसरों की पदोन्नति पर लगेगा ब्रेक
विज्ञापन
गाजियाबाद। बिजली चोरी रोकने में नाकाम रहने वाले ऊर्जा निगम के जेई, एसडीओ और एक्सईएन की जवाबदेही अब तय होगी। अगर उनके कार्यक्षेत्र में पिछले वर्ष की तुलना में लाइन लॉस और बिजली चोरी में कमी नहीं आती है तो संबंधित अधिकारियों की पदोन्नति प्रभावित हो सकती है। इसकी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजी जाएगी।
ऊर्जा निगम के जोन-एक और जोन-तीन में बिजली चोरी के मामले अपेक्षाकृत कम हैं, लेकिन जोन-दो के अंतर्गत लोनी और मुरादनगर क्षेत्र में लाइन लॉस व बिजली चोरी करीब 20 फीसदी तक पहुंच रही है। इससे निगम को हर महीने लगभग 12 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, जोन-एक और जोन-तीन के कई बिजलीघरों में 2.5 फीसदी से भी कम नुकसास हो रहा है। इसे लाइन लॉस में गिना जा रहा है।
जोन-दो के मुख्य अभियंता नरेश भारती ने बताया कि बिजली चोरी रोकने और लाइन लॉस कम करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है। जिन क्षेत्रों में बिजली चोरी और लाइन लॉस अधिक है, वहां निगरानी बढ़ाई गई है। विजिलेंस टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाकर छापेमारी की जाएगी।
विज्ञापन
साथ ही संबंधित क्षेत्रों के एसडीओ और एक्सईएन की जवाबदेही तय की गई है। आने वाले समय में स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो इसका उल्लेख अधिकारियों के सर्विस रिकॉर्ड में किया जाएगा, जो उनकी पदोन्नति में बाधा बन सकता है।
-- -- -
20 घंटे बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति
मसूरी क्षेत्र में रेलवे स्टेशन रोड, अजीजनगर, एनएच-9 सर्विस रोड और मेन रोड समेत आसपास के इलाकों में करीब 20 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। भीषण गर्मी में लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उपखंड अधिकारी अंकित कुमार ने बताया कि एचआरएम बिजलीघर से कस्बे को जाने वाली अंडरग्राउंड केबल कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो गई थी। फाल्ट ढूंढने में कर्मचारियों को काफी समय लग गया। स्थानीय निवासी रईस अहमद ने बताया कि रविवार शाम से बिजली आपूर्ति ठप थी। अधिकारियों को लगातार फोन करने के बावजूद रातभर समस्या का समाधान नहीं हो सका। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे आपूर्ति बहाल हुई। इसके अलावा लोनी के अंकुर विहार तथा मोदीनगर क्षेत्र के भोजपुर, निवाड़ी, सौंदा, भनैड़ा, रावली रोड, सुराना, खिमावती और सरना गांवों में भी पांच से छह घंटे तक बिजली कटौती रही। शहरी क्षेत्रों में सिद्धार्थ विहार, गोविंदपुरम, प्रताप विहार और विजयनगर में भी करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।