फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   If bullets and three lakhs were not received in dowry then triple talaq was given over phone.

Ghaziabad News: दहेज में बुलेट और तीन लाख नहीं मिला तो फोन पर दिया तीन तलाक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
If bullets and three lakhs were not received in dowry then triple talaq was given over phone.
लोनी। थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में महिला को निकाह के चार महीने बाद ही पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया। इस मामले में पुलिस ने पति शेरवान को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। ससुराल के लोग दहेज में बुलेट बाइक और तीन लाख रुपये नहीं मिलने से नाराज थे। महिला ने शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों को तलाश रही है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता मुस्कान ने पुलिस से कहा कि उसका निकाह 25 अगस्त 2023 को लोनी के शेरवान से हुआ था। उस समय पैर में फ्रैक्चर होने की वजह से पति ससुराल में कई दिन तक रहा। आरोप है कि शेरवान उसे बिना बताए अचानक अपने घर चला गया। इसके बाद उससे दोबारा संपर्क करने का प्रयास नहीं किया। वह जब ससुराल पहुंचीं तो सास और अन्य लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। बेटे को बहलाकर बिना दहेज निकाह करने का आरोप लगाया। इस बीच पति ने भी दहेज में बुलेट बाइक और तीन लाख रुपये नकद लाने का दबाव बनाया। उन्होंने जब मायके की आर्थिक स्थिति को बताया तो ससुराल का कोई भी व्यक्ति मानने को तैयार नहीं हुआ। इतना ही नहीं, सास ने कहा कि यदि दहेज में बुलेट और तीन लाख लाएगी तो समाज में उनकी इज्जत बढ़ जाएगी। ससुराल में जेठ, ससुर और अन्य लाेगों ने शेरवान से कहा कि यदि वह दहेज में मांग अनुसार बुलेट व रकम नहीं लाएगी तो इसे छोड़ देना। फिर दूसरी लड़की से अच्छा दहेज लेकर निकाह होगा।
विज्ञापन

फोन पर शेरवान बोला-तीन तलाक, अब मुझसे दूर रहना:

महिला का आरोप है कि ससुरालियों ने उन्हें जबरन ससुराल से निकाल दिया। विरोध पर कमरे में बंद करके बुरी तरह पिटाई की। इसके बाद धमकी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की तो फिर सुसराल में कदम मत रखना। वह रोते हुए मायके पहुंची और 24 दिसंबर को शेरवान ने फोन करके उन्हें तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य का कहाना है कि महिला की शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेकर शेरवान और महिला की काउंसलिंग कराई गई। वह फल की रेहड़ी लगाता है। जब दोनों पक्षों में सहमति नहीं बनी तो लिखित शिकायत के आधार पर पति शेरवान, सास फुल्लो, ससुर, अहसान-जेठ, तारा और लतीफ-ससुर का भाई पर नामजद केस दर्ज किया। शेरवान को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों को जल्द तलाश कर पकड़ा जाएगा।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed