फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Idol immersion will take place in artificial ponds near Ganganahar and Hindon

Ghaziabad News: गंगनहर और हिंडन के पास कृत्रिम तालाबों में होगा मूर्ति विसर्जन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Idol immersion will take place in artificial ponds near Ganganahar and Hindon
गाजियाबाद। पुलिस लाइन के परमजीत हॉल में मंगलवार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश पी. की अध्यक्षता में गणपति विसर्जन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि गंगनहर और हिंडन में गणपति मूर्ति विसर्जन न कराकर पास में ही कृत्रिम तालाब बनाकर उसमें गंगनगर व हिंडन का जल भरकर विसर्जन कराया जाएगा।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार पी. ने बताया कि विसर्जन के दौरान यातायात व्यवस्था के लिए दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ चर्चा की गई है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए कृत्रिम तालाबों के पास बांस, बल्ली, बैरिकेड लगाई जाएंगी। साहिबाबाद, गाजियाबाद और मुरादनगर स्थित गंगनहर घाट पर बनाए गए अस्थाई घाट पर लोगों से सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने सभी डीसीपी, एसीपी को मूति विसर्जन और ईद के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल लगाने के लिए भी निर्देश दिए। थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक कर लोगों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था कल्पना सक्सेना, डीसीपी नगर राजेश कुमार, डीसीपी देहात सुरेंद्र नाथ तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed