फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कोरोना फाइटर्स को किया सम्मानित

शिरडी साईं बाबा संगठन ने कोरोना फाइटर्स को किया सम्मानित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
कोरोना फाइटर्स को किया सम्मानित
माई सिटी रिपोर्टर 
विज्ञापन
साहिबाबाद। शिरडी साईं बाबा संगठन की तरफ से रविवार को शालीमार गार्डन के शिव चौक पर कोरोना फाइटर्स का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंस के लिए एक-एक मीटर दूरी पर गोले बनाए गए। इसके बाद सभी फाइटर्स का माला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया।  संगठन के संस्थापक जेपी शिशौदिया ने बताया कि लॉकडाउन लागू होने के दौरान से संस्था के लोग लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। इसमें प्रशासन और पुलिस का भी सहयोग रहा। अभी तक विभिन्न जगहों पर संस्था की 11 यूनिटों का  संचालन हो रहा है। जिसमें लोगों को आटा, दाल, तेल, चीनी और अन्य सामान दिया जाता है। फिलहाल कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पार्षद पति पप्पू पहलवान, पवन रेड्डी और शालीमार गार्डन चौकी के पुलिस कर्मी, सफाई कर्मी व मीडिया कर्मियों का स्वागत व सम्मान किया। इस दौरान सतीश दीक्षित, रोमित अग्रवाल, भावना, ललित, अजय, देवेंद्र, प्रमोद, निशु, रीना शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ------------------------ सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed