फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   I stand with society and will always support it: Brajesh Pathak

समाज के साथ खड़ा हूं, हमेशा साथ दूंगा : ब्रजेश पाठक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
I stand with society and will always support it: Brajesh Pathak
नेहरू नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित विशाल ब्रह्म समागम कार्यक्रम में पह
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

गाजियाबाद। मैं हमेशा अपने समाज के साथ खड़ा हूं और हर मौके पर उनका साथ दूंगा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को नेहरूनगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित ब्रह्म समागम में ब्राह्मण समाज को साधते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज कुर्सी के लिए लड़ने वाला नहीं है। समाज की जिम्मेदारी है कि वह देश की संस्कृति की रक्षा करे और यह काम सभी को मिलकर करना होगा। उन्होंने चाणक्य का उदाहरण देते हुए कहा कि सत्ता के मोह से दूर रहकर समाज निर्माण में योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने किसी राजनीतिक दल का नाम नहीं लिया, लेकिन अभिमन्यु की कहानी के जरिये विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने मंच से युवाओं से अभिमन्यु की कहानी के बारे में पूछा। एक युवक ने बताया कि मां के सो जाने के कारण अभिमन्यु को चक्रव्यूह भेदने का पूरा ज्ञान नहीं मिल पाया था। इस पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी एक कारण था।
विज्ञापन

उन्होंने घटना को अर्जुन से जोड़ते हुए कहा कि अभिमन्यु जब युद्ध कर रहे थे, तब अर्जुन को गुमराह कर दूसरी ओर ले जाया गया था। वह वहां मौजूद नहीं थे। अगर अर्जुन को गुमराह नहीं किया गया होता तो शायद घटनाक्रम कुछ और होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में भी ऐसा ही करने का प्रयास किया जा रहा है। युवाओं को गुमराह करने और गलत जानकारी देने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा कर कुछ लोग मुगल शासन को फिर से लाने का प्रयास कर रहे हैं, जहां सत्ता के लिए पिता तक को जेल में डाल दिया गया था।


कोई आसुरी शक्ति नहीं कर सकती विभाजन
उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज बिना किसी स्वार्थ और लालच के समाज कल्याण में विश्वास रखता है। किसी भी प्रकार की आसुरी शक्ति समाज को भ्रमित या विभाजित नहीं कर सकती। बुद्धि और विवेक के साथ समाज की रगों में त्याग और समर्पण की भावना है। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की धर्मपत्नी के निधन पर दो मिनट का मौन धारण किया गया। कार्यक्रम में शहर विधायक संजीव शर्मा, विधान परिषद सदस्य सुनील भराला, नानक चंद शर्मा, अमरेश शर्मा, धर्मेंद्र भारद्वाज, लोकेश दीक्षित, आरती शर्मा, आरती त्यागी, आदेश फौजी, प्रदीप शर्मा, सुनील शर्मा, महेंद्र दत्त शर्मा, पंकज मुद्गल, विशाल गोस्वामी, मनीष भार्गव, अंकुर शर्मा, विनय शर्मा सहित ब्राह्मण समाज के अनेक प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed