फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   I feel nauseous and dizzy as soon as I open a science book.

Ghaziabad News: विज्ञान की किताब खोलते ही आती है उल्टी और चक्कर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
I feel nauseous and dizzy as soon as I open a science book.
गाजियाबाद। 12वीं परीक्षा की तैयारी में लगी छात्रा को भौतिक-रसायन विज्ञान की किताब खोलते ही उल्टी और चक्कर आने लगते हैं। माता-पिता ने छात्रा की सभी जांच कराई तो रिपोर्ट नॉर्मल आई।
विज्ञापन

इसके बाद डॉक्टर ने सलाह दिया कि छात्रा को मनोवैज्ञानिक से काउंसिलिंग कराइए। काउंसिलिंग के दौरान पता चला कि छात्रा का भौतिक-रसायन विज्ञान पढ़ने में कोई रुचि नहीं है। इस तरह के निजी मनोवैज्ञानिकों के पास पांच से सात बच्चे और उनके माता-पिता काउंसिंलिंग के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक डॉ. संजीव त्यागी ने बताया कि इस तरह की परेशानी को मनो-शारीरिक लक्षण कहा जाता है। यह परेशानी इसलिए आ रही है क्योंकि छात्रों की रुचि के विपरीत माता-पिता ने जबरदस्ती दूसरे विषय दिलवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा नजदीक आने पर छात्र जब पढ़ाई करने बैठते हैं तो उनमें शारीरिक लक्षण के रूप में परेशानी सामने आ रही है। कई छात्रों के सिर में दर्द की परेशानी हो रही है। अगर माता-पिता बेटे या बेटी पर जबरदस्ती पढ़ाई का दबाव बनाते हैं तो उनमें गुस्सा आता है। इससे नींद पूरी नहीं हो रही है। खाना-पीना भी कम खा रहे हैं। इस कारण से परेशानी हो रही है। ऐसे में बच्चों से अधिक माता-पिता की काउंसिंलिंग की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed