फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   I am not in the habit of dreaming small dreams nor of walking near death.

Ghaziabad News: मुझे छोटे सपने देखने की आदत नहीं और न ही मरते-मरते चलने की

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
I am not in the habit of dreaming small dreams nor of walking near death.
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 34 मिनट के भाषण में दस से ज्यादा बार तालियां बजीं। इनमें सबसे ज्यादा उत्साह लोगों ने तब दिखाया जब पीएम ने बड़े सपने देखने और बड़ी सोच रखने के लिए कहा। उनके शब्द थे, मुझे छोटे सपने देखने की आदत नहीं और न ही मरते-मरते चलने की। इसके अलावा और भी कई संवाद ऐसे रहे जो लोगों को बहुत पसंद आए। उन्होंने तालियों के रूप में इसकी तारीफ की।
विज्ञापन




1. पहले भी कहा और आज भी कह रहा हूं, हम जिसका शिलान्यास करते हैं, उसका उद्घाटन भी करते हैं। रैपिड रेल का मेरठ वाला हिस्सा एक साल में पूरा होगा, तब भी मैं आपके बीच आउंगा।
विज्ञापन




2. मेरा बचपन रेलवे स्टेशन पर बीता है, आज रैपिड रेल नमो भारत के स्टेशन का शानदार अनुभव मुझे आनंदित करने वाला है।



3. हम हवाई यात्रा को हवाई चप्पल पहनकर चलने वालों के लिए भी सुलभ बना रहे हैं।



4. यह नए भारत की ताकत है कि हमने चंद्रमा पर भी अपना तिरंगा झंडा गाड़ दिया है।



5. आपके त्योहार अच्छे से मन जाएं, मेरी उसमें ही खुशी है, मेरा त्योहार उसी में मन जाता है, आप मेरा परिवार हैं, आप ही मेरी खुशी।



6. आज का भारत अपने दम पर एशियन गेम्स में 100 से ज्यादा मेडल जीतता है और इसमें उत्तर प्रदेश के हैं।



...तो गहलोत जी नींद खराब हो जाएगी।



पीएम मोदी ने रैपिड रेल नमो भारत के विस्तार की योजना के बारे में बताया कि जल्द ही यह दिल्ली-एनसीआर के कई शहरों के साथ राजस्थान तक भी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर राजस्थान बोल दिया तो अशोक गहलोत जी की नींद खराब हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीएम का हेलिकाॅप्टर है या ट्रैक्टर
पीएम ने कहा कि उनके हेलिकाॅप्टर में इतनी आवाज आती है कि लगता है कि ये हेलिकाॅप्टर है या ट्रैक्टर। इस पर तालियां बजीं। इसके बाद पीएम ने कहा, नमो भारत में उन्होंने महसूस किया है, इसमें हवाई जहाज से भी कम आवाज आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed