फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Reel lover woman calls road accident an attempt to rob chain in ghaziabad

UP: रील प्रेमी महिला ने सड़क हादसे को बताया चेन लूट का प्रयास, वीडियो डाल सुनाई झूठी कहानी, अब होगी कार्रवाई

Mon, 07 Apr 2025 05:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 07 Apr 2025 05:26 PM IST
सार

पुलिस अब रील प्रेमी मीनू कसाना के खिलाफ कार्रवाई करने का दावा कर रही है। एसीपी वेव सिटी उपासना पांडे ने बताया कि रविवार की दोपहर रेनू कसाना डासना जेल में बंद अपने पति सिंहराज से मिलने अपनी छोटी बहन मीनू कसाना के साथ आई थी।

विज्ञापन
Reel lover woman calls road accident an attempt to rob chain in ghaziabad
महिला ने हादसे को लूट बता कर बढ़ाने चाहे फॉलोवर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गाजियाबाद में नेशनल हाईवे-नौ पर स्कूटी और बाइक की भिड़ंत को रील प्रेमी मीनू कसाना निवासी खोड़ा ने बाइक सवारों पर चेन लूटने का आरोप लगाकर अलग-अलग दो रील्स बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दीं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है। वेव सिटी पुलिस ने हाइवे की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो लूट के प्रयास का मामला झूठा निकला। 

विज्ञापन

पुलिस अब रील प्रेमी मीनू कसाना के खिलाफ कार्रवाई करने का दावा कर रही है। एसीपी वेव सिटी उपासना पांडे ने बताया कि रविवार की दोपहर रेनू कसाना डासना जेल में बंद अपने पति सिंहराज से मिलने अपनी छोटी बहन मीनू कसाना के साथ आई थी। लौटते समय एनएच-नौ स्थित वेव सिटी के गेट पर दोनों बहनों की स्कूटी से बाइक सवार टकरा गया। जिसमें रेनू कसाना घायल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवारों और दोनों बहनों में झड़प भी हुई। जिसके बाद बाइक सवार मौके से चला गया। बताया कि मीनू कसाना ने बाइक सवार पर चेन लूटने का आरोप लगाकर दो अलग-अलग वीडियो बनाए और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिए। एसीपी ने बताया कि इंस्टाग्राम पर फॉलोवर बढ़ाने के लिए मीनू कसाना के खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो अपलोड करने और लोगों में भय व्याप्त करने के मामले में कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें- UP: आवारा कुत्तों ने सात साल के मासूम को नोच कर मार डाला, पिता को खेत पर खाना देने गया था बालक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed