फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Husband throws boiling milk on wife's face

Ghaziabad News: पति ने पत्नी के चेहरे पर फेंका खौलता दूध

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Husband throws boiling milk on wife's face
गाजियाबाद। नंदग्राम के सेवानगर इलाके में पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी के चेहरे पर खौलता हुआ दूध फेंक दिया। इससे विवाहिता झुलस गई। मामले में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ पत्नी ने नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विवाहिता सपना राघव ने बताया कि उनकी शादी 2011 में हुई थी। पति शुरूआत से ही उनसे विवाद करता रहता है। आए दिन उनकी पिटाई की जाती थी। 26 सितंबर को दोनों के बीच कहासुनी हुई तो पति ने उनको कमरे में बंद कर दिया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने उनको कमरे से बाहर निकलवाया। पुलिस दोनों पक्षों को समझाकर चली गई। इसके बाद आरोपी ने दोबारा ने उनको पीटा और गैस पर रखा खौलता दूध उनके चेहरे पर फेंक दिया। वह अपनी जान बचाकर बाहर भागीं। इसके बावजूद उनको रास्ते में भी पीटा गया।
विज्ञापन

वह किसी राहगीर की मदद से थाने पहुंची और शिकायत दी। पुलिस ने विवाहिता का मेडिकल परीक्षण कराया। मायके पक्ष ने विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया है। एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि पति विशाल, सास मनोरमा देवी समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed