फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Husband threw acid on his wife who left house due to domestic dispute

'तू किसी की नहीं रहेगी': पति ने सरेराह फेंका तेजाब, बचाओ-बचाओ चिल्लाकर 50 मीटर दौड़ी महिला, 18 साल से थे साथ

Sat, 24 May 2025 10:52 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 24 May 2025 10:52 PM IST
सार

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर सरेराह तेजाब फेंक दिया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी ने पांच दिन पहले ही कविनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
Husband threw acid on his wife who left house due to domestic dispute
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

घरेलू विवाद में घर छोड़कर गई पत्नी के ऊपर पति ने तेजाब फेंक दिया। इससे महिला का चेहरा, गर्दन और उसके नीचे का हिस्सा व दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए। आरोपी पति ने वारदात को शनिवार की दोपहर शास्त्रीनगर चौक पर अंजाम दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है और दिल्ली रेफर कर दी गई है।

विज्ञापन


एक सप्ताह पहले घर छोड़ गई थी पत्नी
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि कविनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला घरेलू विवाद के चलते करीब एक सप्ताह पहले घर छोड़कर चली गई थी। शनिवार की दोपहर करीब एक बजे महिला शास्त्रीनगर चौराहे से कहीं जाने के लिए ऑटो की तलाश में थी। इसी दौरान महिला का पति मौके पर पहुंचा और पत्नी को घर चलने के लिए कहा। दोनों में रास्ते में ही विवाद हो गया। 

विज्ञापन

पति ने पत्नी के मुंह पर फेंका तेजाब
आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी पति ने हाथ में लिए कपड़े के थैले से बोतल निकाली और उसमें भरा तेजाब पत्नी के मुंह पर फेंक दिया। महिला ने मुंह का बचाव करने के लिए दोनों हाथ आगे किए जो बुरी तरह झुलस गए। इसके साथ ही महिला का मुंह, गर्दन और उसके नीचे का हिस्सा भी बुरी तरह से झुलस गया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर भागने लगा। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। 

तेजाब पीड़िता को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अतिरिक्त पुलिस आयुक्त की निगरानी में पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। शाम के समय तेजाब पीड़िता की हालत बिगड़ गई, जिन्हें गंभीर हालत में सर्वोदय अस्पताल से दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में रेफर किया गया है। उधर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि आरोपी हिरासत में ले लिया गया है, हालांकि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

दोनों ने किया था प्रेम विवाह, अपने दोस्त के घर छोड़ दी बेटी
आरोपी शहर के एक नामचीन सराफ के शोरूम पर आभूषणों की सफाई का काम करता है। आरोपी आभूषण साफ करने के काम में आने वाले तेजाब की बोतल लेकर आया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बंगाल से है, जबकि उसकी पत्नी कोलकाता से है। कोलकाता के मुस्ताबाद में दोनों ने 18 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद वह गाजियाबाद आ गए।

पत्नी आरडीसी में प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में काम करती है। दो बच्चों में बेटा 18 और बेटी नौ वर्ष की है। दोनों पढ़ाई कर रहे हैं। आरोपी ने बताया कि चार-पांच माह से पत्नी एक युवक से मोबाइल पर बातचीत कर रही थी। जानकारी होने पर विरोध किया तो वह घर छोड़कर चली गई। आरोपी का कहना है कि उनकी नौ वर्षीय बेटी को लेकर पत्नी चली गई। बेटी को दूसरे के घर छोड़ने पर आरोपी का एतराज था और बेटी वापस करने की लगातार मांग कर रहा था।

विज्ञापन

ईमेल एकाउंट से पत्नी की जानकारी जुटाता था आरोपी
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी के चरित्र पर शक होने पर उसने पत्नी के ईमेल एकाउंट को चेक किया। दोनों का ईमेल एकाउंट एक ही है। ईमेल पर जो भी नंबर वह सुरक्षित रखती उसकी जानकारी पति को हो जाती थी। नए नंबर सुरक्षित रखने पर पत्नी के दोस्त की जानकारी जुटाई जो चंडीगढ़ में काम करता है और गाजियाबाद में आता-जाता है। इसी एकाउंट से मोबाइल एप डाउनलोड कर पत्नी की लोकेशन पर भी आरोपी नजर रखता था। तीन दिनों तक पत्नी की लोकेशन आरडीसी में आते-जाते मिली तो पीछा किया। पुख्ता जानकारी होने पर आरोपी ने तेजाब डालने की वारदात को अंजाम दिया।

बचाओ-बचाओ चिल्लाकर 50 मीटर दौड़ी महिला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शास्त्रीनगर चौराहे पर तेजाब डालने के बाद महिला आरोपी पति से बचाव करने के लिए करीब 50 मीटर तक बचाओ-बचाओ पुकारकर सड़क पर दौड़ी। लोग कुछ देर तक तो तमाशबीन बने रहे, लेकिन जब उन्होंने महिला के शरीर से तेजाब का धुआं उठता देखा तो विपरीत दिशा में भाग रहे आरोपी को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी।

अब तू किसी की नहीं रहेगी
18 वर्षों से दंपती मेहनत मजदूरी करके किराये के मकान में रहकर दोनों बच्चों को शिक्षा दिला रहे थे। पिछले चार-पांच माह से दोनों में अनबन हुई और विवाद बढ़ता चला गया। दोनों की दूरियां इतनी बढ़ीं कि आरोपी ने अपने ही जीवनसाथी पर तेजाब फेंककर हत्या का प्रयास किया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपी ने तेजाब फेंककर धमकी दी कि अब तू किसी की भी नहीं हो सकेगी, जिनके लिए मुझे छोड़ा है, वह भी नहीं पहचान पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed