फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Husband sentenced to 8 years in prison in a 12-year-old dowry death case

Ghaziabad News: दहेज हत्या के 12 साल पुराने मामले में पति को 8 साल की सजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Husband sentenced to 8 years in prison in a 12-year-old dowry death case
गाजियाबाद। लोनी थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या के 12 साल पुराने मामले में अदालत ने पति को दोषी करार देते हुए आठ वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषी पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। वहीं, साक्ष्य के अभाव में सास समेत अन्य आरोपियों को अदालत ने बरी कर दिया।
विज्ञापन


अदालत से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी उषा का विवाह 12 दिसंबर 2008 को लोनी थाना क्षेत्र के गनोली गांव निवासी सतपाल के साथ हुआ था। आरोप था कि शादी के बाद से ही उषा पर मोटरसाइकिल और सोने की चेन लाने का दबाव बनाया जाता था। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था। मामले के अनुसार 25 दिसंबर 2013 को उषा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उस समय वह सात माह की गर्भवती थीं। घटना के बाद ऊषा की मां लक्ष्मी देवी ने लोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बेटी के पति सतपाल, सास शांति देवी, दो जेठों और एक अन्य पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले की सुनवाई एडीजे-7 कोर्ट में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गए साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर न्यायालय ने सतपाल को दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत दोषी माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने अपने निर्णय में कहा कि विवाह के सात वर्ष के भीतर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना के बाद उषा की मौत हुई थी, जिससे गर्भस्थ शिशु की भी जान चली गई। शनिवार को सुनाए गए फैसले में अदालत ने सतपाल को आठ वर्ष के कठोर कारावास और पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। वहीं, साक्ष्य के अभाव में अन्य आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया गया।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed