फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Husband ran away after getting introduced to social media

Ghaziabad News: सोशल मीडिया से हुआ परिचय और शादी कर भाग गया पति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Husband ran away after getting introduced to social media
गाजियाबाद। सोशल मीडिया के माध्यम से परिचय के बाद हरियाणा के झज्जर निवासी युवक से शादी करना एक युवती को भारी पड़ गया। आरोप है कि युवक ने खुद को बिजनेसमैन बताकर युवती से शादी की और अपने घर ले गया। कुछ दिन बाद युवती से रुपये और कार की मांग की। इसके बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

संजयनगर निवासी युवती ने मधुबन बापूधाम थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 2020 में उनका परिचय सोशल मीडिया के माध्यम से हरियाणा के झज्जर के गांव जौहर निवासी दीपक कुमार से हुआ था। आरोपी ने खुद को बिजनेसमैन बताया था। इसके बाद दोनों में नजदीकी हो गई। दोनों में शादी के लिए भी सहमति बन गई। शादी करने के बाद वह उनको अपने घर ले गया। जहां युवक के परिवार के लोग इससे नाराज हुए और उनको रहने के लिए अलग कमरा दे दिया। शराब पीकर दीपक ने उनको पीटना शुरू कर दिया। आपत्ति जताने पर आरोपी ने उनसे दहेज में कार और तीन लाख रुपये लाने को कहा। फिर एक दिन आरोपी उनको छोड़कर चला गया। इसी दौरान ससुराल के लोगों ने भी उनको घर से निकाल दिया। उन्होंने इसकी सूचना अपने मायके पक्ष को दी। मामले में पुलिस आयुक्त के आदेश पर दीपक कुमार, मंजू, नीतू, मेघा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में जांच की रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed